फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   I will return the occupied lands BJP

भाजपा आई तो कब्जे की जमीनें वापस होंगी

Sat, 10 Dec 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Sat, 10 Dec 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
I will return the occupied lands BJP
I will return the occupied lands BJP - फोटो : बरेली, अमर उजाला
 भाजपा की परिवर्तन यात्रा के तहत बृहस्पतिवार को भोजीपुरा और फरीदपुर में सभा हुई। प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सिर्फ गरीब ही जीत सकता है। नोटबंदी के फैसले से भ्रष्टाचारियों की नींद उड़ गई है। भाजपा सत्ता में आई तो थाना और तहसीलों से भ्रष्टाचार खत्म हो जाएगा। गुंडे या तो प्रदेश छोड़कर चले जाएंगे या जेल की सलाखों के पीछे होंगे। जमीनों पर कब्जा करने वालों की जांच कराकर जमीन वापस कराई जाएगी। 
विज्ञापन

 भोजीपुरा में परिवर्तन यात्रा के संयोजक चौधरी देवेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा सत्ता में आई तो यूपी को गुंडाराज और भ्रष्टाचार से मुक्त कर देंगे। इस मौके पर आलोक सिसौदिया, जिलाध्यक्ष रवींद्र सिंह राठौर, ब्लाक प्रमुख योगेश पटेल, पूर्व मंत्री बहोरन लाल मौर्य, पूर्व विधायक छत्रपाल सिंह, हर्षवर्धन, राजू मौर्य, महीपाल सिंह गंगवार, प्रशांत पटेल, सुभाष पटेल, केसर सिंह गंगवार, ममता गंगवार, चंचल गंगवार आदि मौजूद रहे। संचालन शत्रुघन सिंह ने किया।
विज्ञापन

फरीदपुर में सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने कहा कि सपा अराजक तत्वों की मदद करती है। भ्रष्टाचार का बोलबाला है। रजऊ में डॉ. श्याम विहारीलाल व रामेश्वर प्रसाद, ग्राम जेड में डॉ. श्याम बिहारीलाल व चंद्रसेन आर्य, हरीओम गुप्ता, नत्थूलाल आजाद, व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष राव वीरेंद्र अग्रवाल, महामंत्री महावीर जायसवाल, अनुज पांडे, अनुज शुक्ला, डब्लू भारद्वाज आदि ने भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम को देवेंद्र सिंह, छत्रपाल गंगवार, दुर्विजय शाक्य, हर्षवर्धन आर्य आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता डॉ. श्याम विहारी लाल, जिलाध्यक्ष रवींद्र राठौर, जिला महामंत्री अनिल प्रताप सिंह राणा, राजकुमार शर्मा, रामेश्वर प्रसाद, चंद्रपाल आर्य , मेघनाद कठेरिया, छोटेलाल, पूनम सेन, कुंवर महाराज सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन महामंत्री अनिल प्रताप सिंह राणा और चक्रवीर सिंह ने किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रा का जगह-जगह स्वागत
बहेड़ी। परिवर्तन यात्रा में सुबह दस बजे सरदार जोगेंद्र सिंह के फार्म हाउस से भोजीपुरा के लिए रवाना हुई। फार्म पर पत्रकारों से बातचीत में स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सत्ता में आने पर जमीनों पर कब्जे में शामिल नेताओं-अफसरों को सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा। देवरनियां के गांव कनमन में यात्रा का ग्रामीणों ने ढोल-नगाडे़ बजाकर और फूल बरसाकर स्वागत किया। लगभग एक घंटे तक इटौआ रोड जाम रहा। देवरनियां पुलिस ने जाम खुलवाया। स्वागत करने वालों में वेदप्रकाश गंगवार, वरुण यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष ढाकनलाल गंगवार, चौ. गजेंद्र सिंह, वेद प्रकाश गंगवार, वीरेंद्र शर्मा, चंद्रपाल सिंह आदि मौजूद रहे।  धौराटंाडा में भैरपुरा बाजार के सामने नैनीताल मार्ग पर भाजपा नेता व ब्लाक प्रमुख योगेश पटेल ने जोरदार स्वागत किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed