{"_id":"5f14a4378ebc3e9fa9256511","slug":"i-will-not-go-to-the-hospital-will-force-myself-to-become-infected-faridpur-news-bly4133057124","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं जाऊंगी अस्पताल, जबरदस्ती की तो कर दूंगी संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं जाऊंगी अस्पताल, जबरदस्ती की तो कर दूंगी संक्रमित
विज्ञापन
demo photo
- फोटो : demo photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदपुर में स्वास्थ्य कर्मियों से भिड़ गई कोरोना संक्रमित महिला
विज्ञापन
काफी मान मनौव्वल के बाद कोविड अस्पताल जाने को हुई तैयार
फरीदपुर। कोरोना संक्रमित महिला को कोविड अस्पताल ले जाने में स्वास्थ्य कर्मियों और पुलिस के पसीने छूट गए। ब्यूटी पार्लर चलाने वाली इस महिला की शनिवार को पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी। रविवार सुबह एंबुलेंस उसे लेने स्टेशन रोड पर उसके किराये के मकान पर पहुंची तो उसने इनकार करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सीएचसी अधीक्षक की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। महिला की घेराबंदी की गई तो उसने धमकाना शुरू कर दिया कि अगर उसे जबरन एंबुलेंस में बैठाया गया तो वह सबको छूकर संक्रमित कर देगी। यह सुनते ही पुलिस वाले और स्वास्थ्य कर्मी पीछे हट गए। इसके बाद महिला की काफी मानमनौव्वल की गई तब कहीं वह अस्पताल जाने को तैयार हुई। उधर मोहल्ला मिर्धान का संक्रमित युवक रिपोर्ट आने के 24 घंटे तक घर में ही मौजूद रहा लेकिन उसे लेने एंबुलेंस नहीं पहुंची। सीएचसी अधीक्षक डॉ. बासित अली ने बताया कि महिला हंगामा कर रही थी। पुलिस को बुलाकर उसे समझाने के बाद अस्पताल भिजवा दिया गया।
विज्ञापन
काफी मान मनौव्वल के बाद कोविड अस्पताल जाने को हुई तैयार फरीदपुर। कोरोना संक्रमित महिला को कोविड अस्पताल ले जाने में स्वास्थ्य कर्मियों और पुलिस के पसीने छूट गए। ब्यूटी पार्लर चलाने वाली इस महिला की शनिवार को पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी। रविवार सुबह एंबुलेंस उसे लेने स्टेशन रोड पर उसके किराये के मकान पर पहुंची तो उसने इनकार करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सीएचसी अधीक्षक की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। महिला की घेराबंदी की गई तो उसने धमकाना शुरू कर दिया कि अगर उसे जबरन एंबुलेंस में बैठाया गया तो वह सबको छूकर संक्रमित कर देगी। यह सुनते ही पुलिस वाले और स्वास्थ्य कर्मी पीछे हट गए। इसके बाद महिला की काफी मानमनौव्वल की गई तब कहीं वह अस्पताल जाने को तैयार हुई। उधर मोहल्ला मिर्धान का संक्रमित युवक रिपोर्ट आने के 24 घंटे तक घर में ही मौजूद रहा लेकिन उसे लेने एंबुलेंस नहीं पहुंची। सीएचसी अधीक्षक डॉ. बासित अली ने बताया कि महिला हंगामा कर रही थी। पुलिस को बुलाकर उसे समझाने के बाद अस्पताल भिजवा दिया गया।