फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Hut caught fire, family narrowly escaped

Bareilly News: झोंपड़ी में लगी आग, बाल-बाल बचा परिवार

Fri, 12 Jan 2024 01:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 12 Jan 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Hut caught fire, family narrowly escaped
नवाबगंज। हरदुआ गांव में परिजनों के साथ सो रहे मजदूर की झोंपड़ी में आग लग गई। हादसे में परिवार बाल-बाल बचा। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित ने एसडीएम और पुलिस को शिकायतीपत्र देकर मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

गांव निवासी रामस्वरूप ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। बुधवार रात वह अपनी झोंपड़ी में परिवार के साथ सो रहे। रात करीब 11 बजे झोंपड़ी में आग लग गई। लपटें उठतीं देख मोहल्ले वालों ने शोर मचाकर परिवार को जगाया।
विज्ञापन

जैसे-जैसे परिवार झोंपड़ी से बाहर आया। पड़ोसियों की मदद से जैसे-तैसे आग पर काबू पाया गया। रामस्वरूप ने बताया कि झोंपड़ी में राशन, बिस्तर, कपडे, चारपाई, लकड़ी आदि राख में जल गए। अनाज जलने से अब उनके सामने परिवार का पेट भरने की चुनौती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड में परिवार के पास गर्म कपड़े भी नहीं बचे। उन्होंने अधिकारियों से मुआवजा दिलाने की मांग की है। मामले में एसडीएम नहने राम ने बताया कि हल्का लेखपाल को जांच कर नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए गए हैं।

-----------
झोंपड़ी में आग से सामान जला
सिरौली। अंजनी गांव में फसल की रखवाली के लिए खेत में डाली गई झोंपड़ी में संदिग्ध हालात में आग लग गई। आग से झोंपड़ी में रखे बिस्तर सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित बाबू हुसैन ने रंजिश के चलते झोंपड़ी में आग लगाने का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले में कार्रवाई के लिए पुलिस से शिकायत की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed