{"_id":"687abd78fc7f40555e031e70","slug":"husbands-friend-raped-her-and-made-obscene-photos-bareilly-news-c-4-bly1015-685070-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पति के दोस्त ने किया दुष्कर्म, अश्लील फोटो बनाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पति के दोस्त ने किया दुष्कर्म, अश्लील फोटो बनाए
विज्ञापन
बरेली। दोस्त का एक्सीडेंट होने पर युवक ने उसकी पत्नी से दुष्कर्म किया। इसके बाद अश्लील फोटो व वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने लगा। इज्जतनगर थाने में मामला दर्ज किया गया है।
शाही थाना क्षेत्र की महिला ने पुलिस को बताया कि वह इज्जतनगर थाना क्षेत्र में रहती थी। पति उत्तराखंड में काम करते हैं। उनकी दोस्ती हल्द्वानी निवासी युवक से थी। वह अक्सर उसके घर आता था। अगस्त 2024 में सड़क दुर्घटना के दौरान महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया। तब युवक का घर आना-जाना और बढ़ गया।
महिला ने बताया कि वह शास्त्रीनगर में किराये पर रहने चली गई। वहां पति के दोस्त ने उसकी इच्छा के विरुद्ध यौन संबंध बनाए। पुलिस से शिकायत करने की चेतावनी दी तो उसने उसके अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। दूसरी कॉलोनी में जाकर रहने पर आरोपी ने वहां पहुंचकर भी दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध पर महिला की पिटाई कर दी। ब्यूरो