{"_id":"67dc7a6f856d24935c05d7dc","slug":"husband-wife-disputes-increased-eight-times-in-four-years-bareilly-news-c-4-agr1043-602548-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पति-पत्नी के झगड़े... चार साल में आठ गुना बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पति-पत्नी के झगड़े... चार साल में आठ गुना बढ़े
विज्ञापन
बरेली। सात फेरों से शुरू हुआ साथ छोटी-छोटी बातों पर छूट रहा है। कई बार गलतफहमियों की वजह से परिवार टूटने की नौबत आ रही है। पति-पत्नी अलग-अलग रह रहे हैं। रोज इस तरह की चार से पांच शिकायतें वन स्टॉप सेंटर पहुंच रहीं हैं। आंकड़ों पर गौर करें तो बीते चार साल में पति-पत्नी के झगड़े से जुड़े मामलों में आठ गुना तक इजाफा हुआ है। इनमें से 20-30 फीसदी मामले तलाक तक पहुंच रहे हैं।
वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक चंचल गंगवार के मुताबिक, वर्ष वर्ष 2021-22 में दंपती के बीच विवाद के 141 मामले दर्ज किए गए थे। वर्ष 2022-23 में 370, वर्ष 2023-24 में 749 मामले आए। वर्ष 2024-2025 में 1201 मामले वन स्टॉप सेंटर आ चुके हैं। वर्ष 2021-22 और 2024-25 के आंकड़ों के मुताबिक, इस चार साल की अवधि में इस तरह के मामले आठ गुना तक बढ़े हैं।
दो निकाह, बच्चों को लेकर खींचतान तो कहीं प्रेम त्रिकोण से टूट रहे रिश्ते
मुस्लिमों से जुड़े 60 से 70 फीसदी मामलों की वजह पति का दूसरा निकाह है। ज्यादातर मामलों में बीबी को तलाक दिए बिना शौहर दूसरा निकाह कर लेते हैं या पत्नी पर आरोप लगाकर उन्हें घर से बाहर कर देते हैं। ऐसे में महिलाएं न्याय के लिए कानून का दरवाजा खटखटाती हैं। वहीं, बारादारी थाना क्षेत्र निवासी दंपती में बेटी को लेकर विवाद बढ़ा तो पत्नी ने वन स्टॉप सेंटर में आपबीती सुनाई। कैंट थाना क्षेत्र निवासी दंपती में छोटी-छोटी बातों पर झगड़े होने लगे तो पत्नी मायके चली गई। पति ने उसे बुलाने से इन्कार करते हुए दूसरी शादी की बात कही तो पत्नी ने शिकायत कर दी। भोजीपुरा के एक मामले में प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता शादी के तीन माह बाद ही मायके चली गई। बाद में पता लगा कि पति का संबंध दूसरी युवती से है। संवाद
विज्ञापन
--
यहां कई ऐसे परिवार आते हैं, जिन्हें समझना मुश्किल हो जाता है। फिलहाल, हमारी यही कोशिश रहती है कि उनका परिवार टूटने से बचा लिया जाए। - मोनिका राणा, जिला प्रोबेशन अधिकारी