{"_id":"63ec69343c1a48f5d306c30d","slug":"husband-threatened-if-there-is-a-third-daughter-i-will-throw-it-pain-of-the-pregnant-spilled-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराबी पति ने दी धमकी: तीसरी बेटी हुई तो फेंक दूंगा... महिला अस्पताल में छलका गर्भवती का दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराबी पति ने दी धमकी: तीसरी बेटी हुई तो फेंक दूंगा... महिला अस्पताल में छलका गर्भवती का दर्द
Wed, 15 Feb 2023 10:40 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 15 Feb 2023 10:40 AM IST
सार
बरेली जिले में एक गर्भवती महिला का अस्पताल में दर्द छलक पड़ा। महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति शराब पीकर उसकी पिटाई करता है। दो बेटी पहले से हैं...तीसरी बेटी होने पर उसे फेंकने की धमकी दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
बरेली से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शराबी पति की पिटाई, धमकी से त्रस्त एक गर्भवती का दर्द मंगलवार को महिला अस्पताल में छलक पड़ा। वायरल वीडियो में वह बता रही है कि उसका पति शराबी है और उसे पीटता है। दो बच्चियां हैं और अभी वह सात माह की गर्भवती है। अप्रैल में प्रसव होना है। बेटी का जन्म होने पर पति ने उसे फेंक देने की धमकी दी है।
उसने अपने कलेजे के टुकड़े को बचाने के लिए किसी से परवरिश की गुहार लगाई है। मंगलवार को महिला अस्पताल की ओपीडी में विशारतगंज के मिर्जापुर की गर्भवती वंदना जांच कराने पहुंची थीं। उसने अस्पताल में मौजूद तमाम लोगों से मिलकर उसके होने वाले बच्चे की परवरिश करने की गुहार लगाई। मंदबुद्धि समझकर लोग उसे अनदेखा करते रहे। इसी बीच किसी स्वास्थ्यकर्मी ने उसकी अपील का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
गर्भवती ने बताया कि आर्थिक तंगी की वजह से गृहस्थी नहीं चल पा रही है। वह गर्भवती है और पति की पिटाई से बीमार है। इलाज कराने में भी असमर्थ है। स्टाफ से इलाज कराने और दोनों बेटियों की परवरिश का इंतजाम करने पर तीसरा बच्चा भी उसे देने को कहा। इस दौरान उसके आंसू छलकते रहे। बताया कि वह पड़ोस के घरों में काम कर किसी तरह बसर कर रही है।
विज्ञापन
एनीमिक है गर्भवती, स्टाफ ने किया भर्ती
प्रकरण का वीडियो वायरल होने के बाद मौजूद स्टाफ ने तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचना दी। दिशानिर्देश मिलने पर तत्काल उसे भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया। जांच में शारीरिक कमजोरी और एनीमिक होने की पुष्टि हुई। देर शाम अस्पताल प्रबंधन ने वंदना की पारिवारिक स्थिति और उसकी अपील की जानकारी नारी निकेतन और प्रशासन को भेज दी है।