{"_id":"66951fbfe443b2cdeb08f1b3","slug":"husband-sold-dowry-items-to-buy-drugs-gave-triple-talaq-to-wife-in-bareilly-2024-07-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दहेज का सामान बेचकर खरीद लाया ड्रग्स, विरोध पर बीवी को दिया तीन तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दहेज का सामान बेचकर खरीद लाया ड्रग्स, विरोध पर बीवी को दिया तीन तलाक
Mon, 15 Jul 2024 06:40 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 15 Jul 2024 06:40 PM IST
सार
बरेली में एक युवक ने दहेज का सामान बेच दिया और ड्रग्स खरीद लाया। पत्नी से बोला, अब ड्रग्स का कारोबार करूंगा। विरोध करने पर पत्नी को पीटा। उसे कई दिनों तक कमरे में बंद रखा। बाद में तीन तलाक देकर मायके छोड़ आया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के कैंट थाना क्षेत्र निवासी युवक ने दहेज में मिले पांच लाख रुपये और जेवर बेचकर ड्रग्स खरीद ली। पत्नी ने इसका विरोध किया तो तीन तलाक देकर उसे तीन माह की बेटी के साथ मायके छोड़ आया। अब पत्नी ने पति व ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
थाना इज्जतनगर के गांव कलारी निवासी रोशन ने बताया कि उसका निकाह 15 जनवरी 2023 को ठिरिया निजावत खां निवासी हफीज खां के साथ हुआ था। शादी के बाद हफीज खां, जमील खां और शफीक ने उसकी मर्जी के बिना दहेज का कुछ जेवर पांच लाख रुपये में बेच दिया।
विज्ञापन
बोला- ड्रग्स का करूंगा कारोबार
विवाहिता ने बताया कि ड्रग माफिया कादिर खां के घर से पति दो पैकेट पाउडर खरीदकर घर ले आया। पत्नी ने शक होने पर पूछा तो हफीज खां व शफीक खां ने बताया कि तुम नहीं जानती, हम कादिर खां से ड्रग्स खरीदकर लाए हैं। अब इसी का कारोबार करेंगे। यह सुनकर रोशन ने विरोध जताया और अपने मायके वालों को सूचना दे दी।
विरोध करने पर पति व ससुराल वालों ने उसे पीटा और तीन माह की बेटी के साथ कमरे में बंद कर दिया। कई दिनों तक भूखा-प्यासा रखकर उसे प्रताड़ित करते रहे। 28 अप्रैल को पति रोशन को उसके मायके ले गया। वहां दरवाजे पर ही तीन तलाक बोलकर चला गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज जांच शुरू कर दी है।