फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Husband poured boiling oil on married woman brother-in-law molested her in Bareilly

Bareilly News: दहेज में बुलेट नहीं मिली तो विवाहिता पर डाला खौलता तेल, देवर ने की छेड़खानी

Sat, 18 Oct 2025 03:37 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 18 Oct 2025 03:37 PM IST
सार

बरेली में एक महिला ने अपने पति और ससुरालवालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि पति ने उसके ऊपर खौलता तेल डाल दिया। देवर ने उसके साथ छेड़खानी की। 

विज्ञापन
Husband poured boiling oil on married woman brother-in-law molested her in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में दहेज नहीं मिलने पर महिला पर उसके पति और ससुरालवालों ने खौलता तेल डाल दिया, जिससे वह झुलस गई। महिला का यह भी आरोप है कि दवा देकर गर्भपात कराया गया। उसका देवर भी उससे छेड़खानी करता है। पीड़ित महिला ने बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


क्षेत्र निवासी महिला ने बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय को बताया कि वर्ष 2021 में पीलीभीत निवासी युवक से उसका विवाह हुआ था। विवाह के बाद पति और उसके परिजन दहेज में बुलेट बाइक और दो लाख रुपये मांगने लगे। मना करने पर भूखा प्यासा रखते थे। देवर उस पर गलत नजर रखता था और छेड़खानी करता था। 
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि पति ने दहेज नहीं मिलने पर खौलता तेल डाल दिया। दवा खिलाकर गर्भपात भी करा दिया। बुलेट और दो लाख रुपये नहीं मिलने पर जिंदा जलाकर मारने की धमकी दी गई। देवर ने नशे में एक दिन अश्लील हरकत की। इससे परेशान महिला अपने मायके बरेली आई। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला की शिकायत पर नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed