Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Husband made Obscene videos by feeding narcotic pills to his wife instead of medicine In Bareilly

UP: 'मेरे दोस्तों के साथ संबंध बनाओ...' बीवी के सामने रखी ये शर्त; फिर नशा देकर पति ने रात में की घिनौनी करतूत

Thu, 08 Aug 2024 11:52 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 08 Aug 2024 11:52 AM IST
सार

बरेली से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। महिला ने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि पति ने उसे दवा बताकर नशीली गोलियां खिला दीं, इसके बाद रात में पति ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली। आरोप है कि पति दोस्तों के साथ जिस्मफरोशी का दवाब बनाता था।

विज्ञापन
Husband made Obscene videos by feeding narcotic pills to his wife instead of medicine In Bareilly
Husband made Obscene videos - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र में पत्नी को दवा के बदले नशीली गोलियां खिलाकर पति ने अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद उसने हदें पार कर दीं। आरोप है कि पति पत्नी से दोस्तों के साथ जिस्मफरोशी का दवाब बनाता था। विरोध करने पर उसे प्रताड़ित करने लगा। पीड़िता ने आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


थाना किला क्षेत्र की रहनी वाली महिला ने बताया कि सीबीगंज क्षेत्र के गांव के रहने वाले युवक से उसका निकाह छह माह पूर्व हुआ था। रिश्ता तय होते समय ससुरालियों ने पुत्र का मुंबई में कपड़े का व्यापार बताया था। 
विज्ञापन


मायके पक्ष के लोगों ने दहेज में कार व 15 लाख की नकदी भी दी। ससुराल पक्ष के लोग दहेज से खुश नहीं थे। वह लोग उस पर अतिरिक्त दहेज लाने की मांग करते थे। आरोप है कि पति के कई लड़कियों से अवैध संबंध थे। निकाह के बाद उसे इसका पता चला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाहिता ने कहा कि पति दवा के बदले उसे नशे की गोलियां खिलाता था। इसी बीच पति ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया। पति उस पर अपने दोस्तों के साथ संबंध बनाने के लिए दवाब बनाता था। उससे जिस्मफरोशी करने के लिए कहता था।
Trending Videos

जब उसने इस बात का विरोध किया, तो मायके से रूपये लाने के लिए कहा जाने लगा। जब उसने यह बात अपनी सास व ननद को बताई, तो उन लोगों ने गर्भावस्था में उसकी बंद कमरे में पिटाई लगाई। इससे उसका डेढ़ माह का गर्भ गिर गया। 
 

महिला ने भागकर ससुरालियों से अपनी जान बचाई। इसके बाद महिला ने मायके वालों को पूरी घटना की जानकारी दी। पीड़ित महिला की तहरीर पर सीबीगंज थाना पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed