{"_id":"67607048432206386702261b","slug":"husband-left-wife-and-went-to-dubai-after-daughter-was-born-bareilly-news-c-181-1-sbly1012-102086-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बेटी पैदा होने पर पत्नी को छोड़ दुबई चला गया पति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बेटी पैदा होने पर पत्नी को छोड़ दुबई चला गया पति
विज्ञापन
हाफिजगंज। बेटी पैदा होने पर पति पत्नी को छोड़कर दुबई चला गया। अब महिला बेटी को लेकर दर-दर भटक रही है। महिला ने थाना हाफिजगंज पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। पति के परिवार के लोगों पर दूसरी शादी करवाने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
यह मामला थाना हाफिजगंज के कस्बा सेथल के मोहल्ला चौधरी का है। यहां की युवती फरीदा ने बताया कि मोहल्ले के ही एक युवक के साथ चार साल पूर्व उसने प्रेम विवाह किया था। विवाह से पूर्व ही युवक ने उसके साथ जीने-मरने की कसमें खाई थीं। विवाह के बाद पत्नी ने एक बेटी को जन्म दिया। इसके बाद पति ने ताना मारा। इसके बाद पति दुबई चला गया।
ससुराल में सास और ससुर ने उसका जीना दुश्वार कर दिया।छोटी सी बच्ची के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। अब महिला दो वर्षों से अपने मायके में विधवा मां के साथ जीवनयापन कर रही है, मगर ससुराल से कोई उसे लेने नहीं पहुंचा। संवाद