फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Husband left wife in hospital and took the newborn baby in Bareilly

Bareilly News: प्रसूता पत्नी को अस्पताल में छोड़ नवजात को ले गया पति, बेटी को जन्म देने से था नाराज

Wed, 10 Sep 2025 02:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Wed, 10 Sep 2025 02:43 AM IST
सार

बरेली में एक महिला ने बेटी जन्म दिया तो उसका पति ने उसे अस्पताल में छोड़कर चला गया। नवजात को अपने साथ ले गया। मायके वालों ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाकर  रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
Husband left wife in hospital and took the newborn baby in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

बरेली में दहेज में कार नहीं मिलने से खफा ससुराल वालों ने विवाहिता के प्रसव के बाद उसे अस्पताल में छोड़ दिया। उसका पति नवजात बेटी को उठा ले गया। विवाहिता के पिता की तहरीर पर बारादरी थाने में पति व सास-ससुर समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन


भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव मुड़िया चेतराम निवासी रोशनलाल ने बताया कि उन्होंने बेटी प्रीति की शादी तीन साल पहले बारादरी थाना क्षेत्र के मोहल्ला नवादा शेखान निवासी अरुण मौर्य से की थी। प्रीति का पति अरुण मौर्य, सास कुंती देवी, ससुर भगवान दास, ननद शालू, अंजली और देवर अभिषेक दहेज में कार की मांग करते हुए प्रीति को प्रताड़ित करते थे। इस बीच प्रीति गर्भवती को गई। 
विज्ञापन


मायके वालों ने दूसरे अस्पताल में कराया भर्ती 
आरोप है कि ससुराल वालों ने किसी अच्छे डॉक्टर को नहीं दिखाया। इससे उसका स्वास्थ्य खराब होने लगा। हालत बिगड़ने पर तीन अगस्त को प्रीति को ईसाइयों की पुलिया के पास स्थित एक अस्पताल में भर्ती करा दिया। वहां प्रीति ने बेटी को जन्म दिया। सूचना पर मायके वाले पहुंचे और प्रीति के इलाज का पूरा खर्च उठाया। उसे दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि इस दौरान अस्पताल पहुंचे ससुराल वालों ने धमकी दी कि दहेज में कार नहीं मिली, ऊपर से लड़की पैदा हो गई है। प्रीति का पति अरुण नवजात बेटी को भी उठाकर ले गया। प्रीति का इलाज अब एक निजी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed