फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Husband had unnatural relations with wife for dowry in Bareilly

दहेज के लिए दरिंदगी: देवर ने किया दुष्कर्म, पति ने बनाए अप्राकृतिक संबंध; पत्नी से बोला- ये सब सहना पड़ेगा

Sun, 26 Nov 2023 05:00 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 26 Nov 2023 05:00 PM IST
सार

विवाहिता की शादी एक वर्ष पहले बदायूं के एक गांव में हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ससुराल वाले दहेज के लिए उसका उत्पीड़न करने लगे। विवाहिता ने पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने और देवर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
Husband had unnatural relations with wife for dowry in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली के फतेहगंज पूर्वी में दहेज के लिए विवाहिता को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। उसने पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने और देवर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। साथ ही आरोपियों पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


विवाहिता के मुताबिक उसकी शादी एक वर्ष पहले बदायूं के एक गांव में हुई थी। ससुराल पक्ष के लोग दहेज में पांच लाख रुपये और बदायूं में प्लॉट मांगने लगे। मायके वालों ने असमर्थता जताई तो ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करने लगे। उसका पति अप्राकृतिक रूप से संबंध बनाकर प्रताड़ित करना था। 
विज्ञापन


दहेज नहीं लाएगी तो ये सब सहना पड़ेगा  
एक महीने पहले जब उसका पति घर से बाहर गया तो उसका देवर रात में कमरे में घुस आया और दुष्कर्म किया। उसने सास-ससुर और पति को बताया तो उल्टा उसके साथ ही मारपीट की और कहा कि जब तक दहेज नहीं लाएगी ये सब सहना पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


UP News: मुस्लिम से हिंदू बनी खुशबू को अगवा कर ले गए मायके वाले, बरेली के युवक से किया था प्रेम विवाह

महिला ने अपने भाई और मां को फोन पर बताया तो वे लोग आए। ससुराल पक्ष के लोग उनके साथ भी मारपीट पर उतारू हो गए। महिला को घर से निकाल दिया। पीड़िता ने थाने में पति, देवर, ननद, सास, ससुर के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी ओमप्रकाश गौतम ने बताया कि जांच की जा रही है। 

विवाहिता से अश्लील हरकत, आठ पर रिपोर्ट
फरीदपुर में दहेज लोभी ससुराल वालों ने विवाहिता के साथ अश्लील हरकतें कीं। दहेज की खातिर उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़िता के मुताबिक शाहजहांपुर के थाना कटरा क्षेत्र में उसका निकाह हुआ था। 

कुछ समय बाद ससुराल वाले व्यापार करने के लिए से दो लाख रुपये और बुलेट बाइक मांगने लगे। ससुर, जेठ और देवर उस पर बुरी नीयत रखते थे। दहेज की मांग पूरी न होने पर उन्होंने से घर से निकाल दिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed