फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Husband gives Triple Talaq to his wife after ten days of marriage

यूपी: दस दिन पहले हुई थी शादी, पति ने दिया तीन तलाक

Tue, 10 Sep 2019 05:25 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर Published by: Abhishek Singh Updated Tue, 10 Sep 2019 05:25 AM IST
विज्ञापन
Husband gives Triple Talaq to his wife after ten days of marriage
पीड़ित महिला - फोटो : Amar Ujala

सरकार ने भले ही तीन तलाक को अवैध घोषित कर दिया हो और तीन तलाक देने पर सजा का प्रावधान कर दिया हो। लेकिन लोग अभी भी तीन तलाक देने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में दस दिन पूर्व निकाह के बाद युवती को दहेज के लिए न सिर्फ जमकर पीटा गया, बल्कि तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया गया। 

विज्ञापन


मायके वाले युवती को घर ले आए हैं। मंगलवार सुबह पुलिस को तहरीर दी जाएगी। पुवायां के निवासी इकबाल ने बताया कि 29 अगस्त को उसने अपनी 23 वर्षीय बहन सुलेमा का निकाह शाहजहांपुर शहर में किया था।बहन के निकाह से एक माह पूर्व उसके पिता जहीर खां का एक्सीडेंट हो गया था। उसने बहन की होने वाली ससुराल के लोगों ने शादी को एक माह आगे बढ़ाने को कहा लेकिन वे तैयार नहीं हुए। 
विज्ञापन


इलाज में खर्च के कारण उसने वर पक्ष को बाइक देने में असमर्थता जताई तो बहन के ससुराल वाले बाइक बाद में लेने पर सहमत हो गए। इसके बाद निकाह हो गया। निकाह के बाद 2 9 अगस्त को उसकी बहन ससुराल गई तो उसके साथ रात में दहेज को लेकर मारपीट की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


30 अगस्त को वह लोग चौथ की विदा करा लाए। तीन सितंबर को बहन की ससुराल के लोग आकर विदा करा ले गए। तीन से लेकर पांच सितंबर तक उसकी बहन की दहेज को लेकर लगातार जमकर पिटाई की गई। पांच सितंबर को ससुराल के लोगों ने फोन कर बताया कि उसकी बहन की तबयित ठीक नहीं है। उसको आकर ले जाओ। 

छह सितंबर को फिर फोन आया और कहा कि तुम्हारी बहन ने गुंडे बुला लिए हैं, तत्काल शाहजहांपुर आ जाओ। वह बहन के घर पहुंचा तो वहां यूपी-100 पुलिस पहले से ही मौजूद थे। पुलिस बहन को उसके साथ घर भेजदिया। 


बहन ने बताया कि पिटाई के दौरान उससे कहा गया कि मायके के लोगों ने बाइक नहीं दी है अब उन लोगों को कार चाहिए। उसने गरीबी का हवाला दिया तो शौहर ने तीन बार तलाक भी दे दिया गया है। इकबाल ने कहा कि वह लोग मंगलवार को पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed