फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Husband complains against wife to police in Bareilly

पत्नी से परेशान पति: शिकायत लेकर पहुंचा पुलिस के पास, बोला- वो 'तीन शब्द' बोलने के लिए बना रही दबाव

Tue, 21 Feb 2023 12:32 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 21 Feb 2023 12:32 PM IST
सार

बरेली के सदर तहसील में सोमवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एक युवक अपनी पत्नी के खिलाफ अजब शिकायत लेकर पहुंचा। उसने पत्नी पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र सौंपा है। 

विज्ञापन
Husband complains against wife to police in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

बरेली में पति-पत्नी के विवाद का अजब मामला सामने आया है। एक युवक अपनी पत्नी से परेशान है। उसने पत्नी पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। युवक का आरोप है कि पत्नी उस पर तीन तलाक बोलने के लिए दबाव बना रही है। इसके पीछे उसकी साजिश है।  

विज्ञापन


इज्जतनगर क्षेत्र के परतापुर चौधरी निवासी इरशाद सोमवार को सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचा। उसने शिकायती पत्र देकर कहा कि पत्नी मानसिक और शारीरिक तौर पर उसका उत्पीड़न कर रही है। इसमें बेटा भी शामिल है। इससे निजात दिलाने के लिए पिछले साल डीएम को ज्ञापन सौंपा था। 
विज्ञापन


इरशाद का कहना है कि दो दिन पहले थाने में पत्नी ने उसके खिलाफ फर्जी शिकायत की। आरोप है कि पत्नी उसे जेल भिजवाने के लिए उत्पीड़न कर रही है। वह चाहती है कि मैं उसे तीन तलाक बोल दूं, जिससे वह मुझे फंसा सके। इरशाद की शिकायत पर थाना इंचार्ज को जांच के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

समाधान दिवस में 11 फरियादी पहुंचे

सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस में 11 फरियादी पहुंचे। दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ, शेष संबंधित विभागों को भेजकर 15 दिन में समाधान कराने को कहा गया है। जाटवपुरा होली चौक निवासी सतपाल सिंह ने अधिकारियों को शिकायती पत्र सौंपकर बताया कि नगरीय विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधीन अवर अभियंता को जनसंपर्क में कोई रुचि नहीं है। वह न तो फोन उठाते हैं, न ही कार्यालय में मिलते हैं। 

उन्होंने संबंधित अवर अभियंता को प्रतिदिन 10-12 बजे तक कार्यालय में मौजूद रहने का निर्देश देने और प्रकरण की जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग की। एडीएम सिटी डॉ. आरडी पांडेय ने एक्सईएन से जांच रिपोर्ट तलब की है।

भोजीपुरा ब्लॉक के घंघोरा पिपरिया के प्रधान नरेंद्र कुमार ने बताया कि साल भर पहले उन्होंने कोटेदार के खिलाफ शिकायत की थी। जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर कोटा निलंबित हो गया था, लेकिन अफसरों की मिलीभगत से उसने कोटा बहाल करा लिया। उन्होंने मामले की जांच कराकर पूर्ति निरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई करने और आरोपों की पुष्टि होने पर कोटा निलंबित कर विधिक कार्रवाई किए जाने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed