{"_id":"68b8920c3b043898490efcf9","slug":"husband-and-mother-in-law-beat-her-because-of-the-affair-with-another-woman-bareilly-news-c-4-1-bly1039-718519-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दूसरी महिला के चक्कर में पति और सास ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दूसरी महिला के चक्कर में पति और सास ने पीटा
विज्ञापन
मीरगंज। थाना क्षेत्र के मोहल्ला राजेंद्र नगर निवासी एक महिला ने पति और सास पर गाली-गलौज, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाकर बुधवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पीड़िता मीनू चौहान ने बताया कि उसके पति नितिन के दूसरी महिला से संबंध हैं। वह उससे संबंध रखने का विरोध करती है तो उसका पति नितिन और सास तेजकुमारी उसके साथ गाली-गलौज एवं मारपीट करते हैं। उसने बताया कि उसकी सास अपने बेटे का पूरा साथ देती हैं। थानाध्यक्ष मीरगंज प्रयागराज सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर उसका मेडिकल कराकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। संवाद