फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Hulasnagra jammed for four hours on Lucknow highway

लखनऊ हाईवे पर हुलासनगरा में लगा चार घंटे जाम

Thu, 04 Nov 2021 12:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Hulasnagra jammed for four hours on Lucknow highway
राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगा जाम।
ट्रक खराब होने से लगा जाम, क्रॉसिंग देर तक बंद रहने की वजह से हुआ भीषण
विज्ञापन

फतेहगंज पूर्वी। लखनऊ हाईवे पर हुलासनगरा क्रॉसिंग के पास बुधवार को बरेली से शाहजहांपुर की ओर जा रहा एक ट्रक खराब होने की वजह वजह से जाम लगना शुरू हो गया। वहीं शाम को हुलासनगरा क्रासिंग पर कई ट्रेनें एक साथ निकलने की वजह से फाटक को देर तक बंद रखना पड़ा, इससे थोड़ी ही देर में वाहनों की लंबी कतारें लग गई। देर रात तक हाईवे पर वाहन रेंगते रहे।

दो दिन पहले बहगुल पुल के पास एक युवक की हादसे में मौत के बाद पुलिस ने बमुश्किल पांच दिन से लगा जाम खुलवाया था, लेकिन दो दिन जाम से राहत मिलने के बाद बुधवार दोपहर तीन बजे त्योहार के कारण वाहनों का आवागमन हाईवे पर ज्यादा हुआ तो उसी समय हुलासनगरा क्रॉसिंग के पास बरेली से शाहजहांपुर की ओर जा रहे ट्रक टायर फटने की वजह से सड़क पर खड़ा हो गया। इसी बीच हुलासनगरा क्रॉसिंग पर कई ट्रेनें एक साथ निकलने पर फाटक को देर तक बंद रखना पड़ा तो पहले से ही धीरे धीरे निकल रहे वाहन खड़े हो गए और जब फाटक खुला तो जल्दबाजी के चक्कर में वाहन एक दूसरे के सामने आ गए। इस वजह से क्रासिंग के दोनों तरफ कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम बढ़ने के बाद मीरानपुर कटरा और फतेहगंज पूर्वी पुलिस हरकत में आई और आढ़े तिरछे खड़े वाहनों को एक साइड से करवाकर जाम खुलवाने की कोशिश में जुट गई। वहीं छोटे वाहनों को जैतीपुर लिंक रोड की तरफ से निकलवाया। तब जाकर हाईवे पर वाहन रेंगने शुरू हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed