फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Hulasangra crossing: Long jam on highway due to Bahgul bridge truck malfunction

हुलासनगरा क्रॉसिंग: बहगुल पुल ट्रक खराब होने से हाईवे पर लगा लंबा जाम

Mon, 31 Aug 2020 01:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 01:55 AM IST
विज्ञापन
Hulasangra crossing: Long jam on highway due to Bahgul bridge truck malfunction
बहगुल नदी पर लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

उचसिया गांव तक लगी वाहनों की लंबी लाइन, शाम सात बजे मरम्मत के बाद हटा ट्रक

विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। हुलासनगरा क्रॉसिंग रविवार को तीसरे दिन भी जाम की चपेट में रहा। हाईवे पर गड्ढों में फंसकर शाम करीब चार बजे बहगुल नदी पुल से उतरते ही एक ट्रक खराब हो गया। पहले ही सड़क धंसने से यहां वनवे किया ट्रैफिक की वजह से भीषण जाम लग गया, जो फतेहगंज पूर्वी नगर पंचायत कार्यालय से आगे बढ़कर उचसिया गांव तक पहुंच गया। फाटक के दोनों ओर करीब पांच-पांच किलोमीटर तक सैकड़ों वाहन जाम में फंस गए। शाम सात बजे के बाद ट्रक को हाईवे से हटाया जा सका। इसके बाद पुलिस ने वाहनों को निकालना शुरू किया तो चालकों की पहले निकलने की आपाधापी में फिर आमने सामने आकर वाहन फिर फंस गए। पुलिस ने कुछ वाहनों को कसरक और जैतीपुर लिंक मार्ग पर डायवर्ट किया गया, लेकिन वहां भी ट्रैफिक रेंगता रहा। पुलिस ने आधी रात बाद जाम खुलने की संभावना जताई है।

दो महीने करना होगा इंतजार फिर वाहन पकड़ेंगे रफ्तार

लखनऊ हाईवे का बरेली से शाहजहांपुर तक का हिस्सा बदहाल हो चुका है। बहगुल नदी पुल सड़क का पांच फुट हिस्सा धंसकर गिर गया है, जिससे आरपार देखा जा सकता है। हाईवे पर जगह जगह गड्ढे होने से आए दिन हादसे में लोग जान गंवा रहे हैं। फिर भी फोरलेन निर्माण का ठेका लेने वाली कंपनी का ध्यान सड़क की मरम्मत के बजाय फरीदपुर में टोल प्लाजा बनाने पर है। एनएचएआई के परियोजना निदेशक अमित प्रकाश के मुताबिक दो महीने बाद बारिश का मौसम खत्म होने पर ही सड़क की मरम्मत का काम हो सकेगा। लिहाजा दो महीने और इस सड़क से गुजरने वालों को दुश्वारियां झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed