फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Huge fire in cold storage traffic on Bada Bypass stopped for one hour

Bareilly: कोल्ड स्टोर में लगी भीषण आग, बुझाने के लिए लगानी पड़ीं दमकल की 25 गाड़ियां, बाइपास पर रोका यातायात

Thu, 24 Apr 2025 02:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 24 Apr 2025 02:03 AM IST
सार

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में बड़ा बाईपास के समीप कृष्णा ढाबा के पीछे बुधवार को कोल्ड स्टोरेज में भीषण आग लग गई। स्थानीय लोगों ने कोल्ड स्टोरेज से धुआं और लपटें निकलते देख पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। 

विज्ञापन
Huge fire in cold storage traffic on Bada Bypass stopped for one hour
कोल्ड स्टोरेज में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में बड़ा बाइपास स्थित कृष्णा ढाबा के पास पीएस कोल्ड स्टोर में बुधवार दोपहर 12 बजे भीषण आग लग गई। इस दौरान अमोनिया रिसाव के डर से हाईवे पर यातायात को रोक दिया गया। चार जिलों की 25 फायर ब्रिगेड गाड़ियां और कर्मचारी आग बुझाने में जुटे। हालांकि, देर रात तक आग रह-रहकर धधकती रही। 

विज्ञापन


बड़ा बाइपास पर मलपुर निवासी पुत्तू सिंह का पीएस कोल्ड स्टोर है। यहां आलू, फल, सब्जियां, मिर्च आदि संग्रहित किए जाते हैं। बुधवार को दोपहर के समय कोल्ड स्टोर के बाहर लोहे की वेल्डिंग की जा रही थी। इसी दौरान पास में रखे मिर्च के ढेर में आग लग गई। कुछ मिनटों में ही आग ने विकराल रूप ले लिया। पूरा कोल्ड स्टोर चपेट में आ गया। 
विज्ञापन

15 फुट ऊंची लपटें उठने के साथ ही इलाके में दो किलोमीटर दूर तक धुएं का गुब्बार छा गया। इज्जतनगर, बिथरी, सीबीगंज समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। बरेली के अलावा बदायूं, पीलीभीत और रामपुर से भी फायर ब्रिगेड की 25 गाड़ियों को बुलाया गया। सूखी मिर्च व अन्य मसालों के ढेर में देर रात तक आग रह-रहकर धधकती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के लिए चलेगा अभियान 
जिले में 31 कोल्ड स्टोर हैं। बुधवार को हुए अग्निकांड के बाद उद्यान विभाग ने इन सभी कोल्ड स्टोरों में सुरक्षा जांच के लिए अभियान चलाने का फैसला लिया है। जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि अग्निकांड की भी जांच कराई जा रही है। 

खतरनाक गैसों के रिसाव की आशंका से उड़े अफसरों के होश 
कोल्ड स्टोर में अमोनिया, कार्बन डाइऑक्साइड, नाइट्रोजन और आर्गन जैसी खतरनाक गैसों का इस्तेमाल किया जाता है। इस कारण खतरनाक गैसों के रिसाव की आशंका ने अधिकारियों के होश उड़ा दिए। हाईवे पर दोनों ओर यातायात को रोक दिया गया। बाद में पता लगा कि पीएस कोल्ड स्टोर नई तकनीक का है। जिला उद्यान अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि इस कोल्ड स्टोर में क्रोऑन नाम की गैस का इस्तेमाल किया जाता है। अन्य गैसों के मुकाबले इस गैस का तेजी से रिसाव नहीं होता और यह इतनी खतरनाक भी नहीं होती। 

सीएफओ चंद्रमोहन शर्मा ने कहा कि अग्निकांड भीषण था। बरेली के अलावा तीन जिलों से अग्निशमन कर्मचारियों और 25 गाड़ियों को बुलाना पड़ा। मिर्च और जीरा के ढेर में रुक-रुक कर आग धधक रही थी। प्राथमिक जांच में वेल्डिंग करते समय आग लगने की बात सामने आ रही है। जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed