फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Houses for sale posters removed from homes

Bareilly News: घरों से हटवाए मकान बिकाऊ वाले पोस्टर

Fri, 04 Aug 2023 01:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 04 Aug 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
Houses for sale posters removed from homes
बरेली। पुलिस ने बृहस्पतिवार को अभियान चलाकर कई घरों के बाहर लगे ''मकान बिकाऊ है'' के पोस्टर हटवाए। वहां स्थानीय लोगों को भरोसे में लेकर यह कार्रवाई की गई। साथ ही हेल्पलाइन नंबर जारी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

जोगी नवादा क्षेत्र में करीब सौ घरों के बाहर ''मकान बिकाऊ है'' लिखा गया था। कई घरों के बाहर यह लिखकर पोस्टर लगाए गए थे तो कई जगह दीवार पर लिखा गया था। पुलिस ने जांच में पाया कि कुछ खुराफाती तत्वों ने लोगों को उकसाकर ऐसा किया था। ऐसे पांच लोगों को बुलाकर बुधवार को पूछताछ की गई और चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने स्थानीय लोगों को भरोसे में लेकर अधिकांश जगह से पोस्टर हटवा दिए। साथ ही कहा कि किसी निर्दोष व्यक्ति को परेशान नहीं किया जाएगा। केवल खुराफाती तत्वों पर ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इधर, पोस्टर लगाने के बाद दरगाह आला हजरत की ओर से सलमान मियां ने कुछ हेल्पलाइन नंबर जारी किए थे। कहा गया था कि कोई परेशान करे तो इन चार हेल्पलाइन नंबरों पर शिकायत की जाए। इस मामले में उच्चाधिकारियों ने कार्रवाई का निर्देश दिया है। एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि कुछ लोग जानबूझकर माहौल खराब कर रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को नहीं निकलेगा जत्था, अनुमति निरस्त
छह अगस्त को चक महमूद से जोगी नवादा होकर कांवड़ जत्था निकालने को लेकर असमंजस की स्थिति खत्म हो गई है। पुलिस की ओर से बुधवार को ही अनुमति निरस्त कर दी गई थी। अब डीएम की ओर से एसीएम प्रथम एन राम ने अनुमति निरस्त करने का आदेश जारी कर दिया है।

महंत बोले- वादाखिलाफी न हो, स्पष्ट करें बात
जत्थे के महंत राकेश कश्यप के साथ बृहस्पतिवार को दिनभर अलग-अलग बैठकें की गईं। पुलिस प्रशासन के लोगों के साथ उनकी बैठकें बेनतीजा रहीं। शाम ढले कश्यप ने बताया कि वह लोग इसी रविवार को जत्था ले जाने की तैयारी कर रहे हैं। इसकी अनुमति के लिए लिखापढ़ी की गई है। अब उन्हें बताया जा रहा है कि अनुमति निरस्त की जा रही है। उनसे स्पष्ट बात नहीं की जा रही है। कुछ कागजात फाड़ दिए गए। प्रशासन को वादाखिलाफी नहीं करनी चाहिए, जो स्थिति है वो स्पष्ट बता दी जाए। हम अपने साथियों से बात कर निर्णय ले लेंगे।

फायरिंग के आरोपियों की मिली लोकेशन
फायरिंग कर कांवड़ यात्रा में माहौल बिगाड़ने वाले आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हैं। फरार आरोपियों की लोकेशन उत्तराखंड में मिली थी जिस पर टीम ने दबिश दी पर दोनों फरार हो गए। एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि आरोपी बार-बार जगह बदल रहे हैं। उन्हें जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


अफसरों के संग फोर्स ने किया रूट मार्च
जोगी नवादा में अधिकारियों के साथ पुलिस और आरएएफ ने रूट मार्च किया। गलियों में भी जाकर पुलिस ने घरों की छतों पर पत्थरों की स्थिति देखी। साथ ही संदिग्धों व वीडियो में आ रहे लोगों की तलाश की, हालांकि कुछ खास नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed