फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   houses collapsed due to explosion in fireworks in Bareilly

बरेली में बड़ी घटना: अवैध पटाखा फैक्टरी में धमाका, पांच मकान धराशायी, तीन महिलाओं की मौत, पांच गंभीर घायल

Wed, 02 Oct 2024 05:37 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 02 Oct 2024 05:37 PM IST
सार

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे तेज धमाकों से कल्याणपुर गांव दहल गया। आतिशबाजी बनाते वक्त धमाकों के साथ पांच मकान धराशायी हो गए। घटना में तीन महिलाओं की मौत हो गई। पांच लोग गंभीर घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
houses collapsed due to explosion in fireworks in Bareilly
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र के गांव कल्याणपुर में मंगलवार शाम को आतिशबाजी बनाते वक्त तेज धमाका हुआ, जिससे आसपास के पांच घर जमींदोज हो गए। घटना में तीन महिलाओं की मौत हो गई। पांच लोग घायल हुए हैं। कुछ लोग मलबे में दबे बताए गए हैं। पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। बचाव कार्य शुरू कराया। 

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक गांव निवासी रहमान शाह के घर में अवैध रूप से पटाखा फैक्टरी चल रही थी। इसका लाइसेंस नासिर के नाम है। मंगलवार शाम को करीब पांच बजे पटाखा बनाते समय घर में तेज धमाका हुआ। इससे रहमान शाह के घर समेत आसपास के पांच घर जमींदोज हो गए। घरों में मौजूद लोग मलबे में दब गए। चीखपुकार मच गई। 
विज्ञापन

नासिर के नाम लाइसेंस, ससुराल में बन रही थी आतिशबाजी 
घटना में रहमान शाह के परिवार की तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि पांच लोगों को मलबे से गंभीर हालत में निकाला गया। इन्हें अस्पताल भेजा गया। इनकी हालत गंभीर बताई गई है। एसएसपी ने एसपी यातायात व सीओ मीरगंज को मौके पर भेजा है। एसपी यातायात मोहम्मद अकमल खान ने बताया कि पटाखा फैक्टरी का लाइसेंस नासिर के नाम है, जबकि घटनास्थल नासिर की ससुराल बताई गई है। जांच कराई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

houses collapsed due to explosion in fireworks in Bareilly
घटनास्थल पर जुटे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

इनकी हुई मौत 
1. तबस्सुम पत्नी वाहिद 
2. रुखसाना पत्नी रुखसार
3. एक अन्य मृतक की अभी पहचान नहीं हुई है। 

ये हुए घायल
1. फातिमा पत्नी नाजिम 
2. सितारा पत्नी नासिर
3. रहमान पुत्र जोगली शाह 
4. छोटी बेगम पत्नी रहमान 
5. एक अन्य घायल 

मुख्यमंत्री ने हादसे का लिया संज्ञान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल्याणपुर गांव में आतिशबाजी के धमाके से हुए हादसे का संज्ञान लिया। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश भी दिए हैं। 

houses collapsed due to explosion in fireworks in Bareilly
घटनास्थल पर पड़े मिले पटाखे - फोटो : अमर उजाला
सिरौली में भी हो चुकी है घटना 
इससे पूर्व 21 सितंबर को घर में रखी आतिशबाजी के अचानक फटने से सिरौली कस्बा धमाकों से दहल गया था। कस्बे के मोहल्ला कोऑटोला निवासी नासिर शाह का आतिशबाजी बेचने का लाइसेंस है। उनके मकान की तीसरी मंजिल पर आतिशबाजी रखी था। परिवार के सभी सदस्य नीचे के कमरों में थे। 

तीसरी मंजिल पर आतिशबाजी में तेज धमाके हुए थे। लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। उससे पहले ही उक्त स्थान को साफ कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। कोई नुकसान नहीं मिला। नासिर ने पुलिस को बताया था कि पुराने पटाखों को धूप में सुखाया जा रहा था, तभी वो फट गए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed