{"_id":"ac2e5e07b54d0fb310a3b177a2689844","slug":"house-programe-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंज्वाय करने आए थे, जान पहचान बढ़ गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंज्वाय करने आए थे, जान पहचान बढ़ गई
बरेली
Updated Fri, 20 Feb 2015 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बड़ी कालोनियाें में पड़ोसियाें को आपस में मिलवाने के कार्यक्रम में लोग खूब दिलचस्पी ले रहे हैं। 311 घराें वाले ग्रीन पार्क में एक साथ लोग इकट्ठा हुए, मस्ती की और धमाल मचाया। मंच पर शेफाली को बुलाया गया जो दो साल से यहां रह रही हैं। आरती भी आईं। इन दोनाें ने एक दूसरे को पहचानने से मना किया। आरती ने कहा कि यहां एंज्वाय करने आई थीं, जान पहचान बढ़ गई। अंशुल, दुष्यंत और हर्षित ने ग्रुप सांग गाया। एश्वर्या, मीठी और दिव्यानी ने चिट्ठियां कलाइयां पर डांस किया। कालोनी में बुजुर्ग, महिलाएं बच्चे और युवा इकट्ठा हुए। प्रीति अग्रवाल और ममता वर्मा के साथ सरिता सिंह व अमिता सिंह ने कुकिंग प्रतियोगिता में भाग लिया। मिक्स वेज बनाया। ग्रीन पार्क जनकल्याण समिति के महासचिव एसओ वार्ष्णेय ने रिजल्ट बताया। संचालन रजत ने किया।
खूब बंटे इनाम
ब्लाइंड फोल्डेड- करम जीत और अलका गुप्ता
टैलेंट राउंड- श्रेया कोहली
ड्राइंग- याशिका सिंह, आयुष सिंह, दिव्यांशी रिया
तंबोला- श्वेता, सरिता, मंगलेश
कुकिंग प्रतियोगिता- ममता वर्मा, प्रीति अग्रवाल
आज पवन विहार में होगी जान और पहचान
अमर उजाला की जानें और पहचानें टीम शुक्रवार को पवन विहार में जान पहचान बढ़ाएगी। शाम को चार बजे से आठ बजे तक पार्क में लोगाें को गेम, प्रतियोगिताएं और मस्ती कराई जाएगी। इनाम बटेंगे। कुकिंग प्रतियोगिता होगी। कालोनी के सभी उम्र के लोग इसमें भाग ले सकते हैं।