{"_id":"5ede98218ebc3e906c6f000c","slug":"hotels-and-malls-open-77-days-later-still-customer-absent-bareilly-news-bly4085724123","type":"story","status":"publish","title_hn":"77 दिन बाद खुले होटल और मॉल फिर भी ग्राहक नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
77 दिन बाद खुले होटल और मॉल फिर भी ग्राहक नदारद
विज्ञापन
बरेली में होटल तो खुले पर ग्राहक नहीं पहुंचे।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजारों में कम हुआ भीड़ का दबाव, बटलर में भी अब मारामारी नहीं
विज्ञापन
श्यामगंज पहुंचे एसीएम ने बताया कौन सी दुकान किस दिन खुलेगी
बरेली। 77 दिन से बंद से होटल और मॉल सोमवार को खुल गए। नए रोस्टर के मुताबिक सभी बाजार भी खुले। नया रोस्टर कामयाब भी रहा और बाजारों में जुटने वाली भीड़ और जाम पहले दिन नजर नहीं आया। श्यामगंज बाजार में सोमवार सुबह करीब नौ बजे पहुंचे अपर नगर मजिस्ट्रेट ने व्यापारियों को बताया कि कौन सी दुकान किस दिन खुलेगी। इसके बाद चेतावनी भी दी कि अगर इसका उल्लंघन हुआ तो सख्त कार्रवाई होगी।
पहले दिन सोमवार को पूरब और दक्षिण दिशा की ओर खुलने वाले प्रतिष्ठान और दुकानें खुलीं। जिला प्रशासन का नया रोस्टर कामयाब रहा। श्यामगंज, किला और बड़ा बाजार आदि में लगने वाला जाम कहीं नजर नहीं आया। बटलर प्लाजा में दुकान भी भीड़ से प्रभावित थे लेकिन सोमवार को ऐसा कुछ नहीं दिखा। काउंटरों पर लगने वाली भीड़ और रास्ते में होने वाली पार्किंग भी कम ही रही। दुकानदारों ने बताया कि बटलर प्लाजा में बड़ी तादाद में अवैध काउंटर लगे हैं, इससे यहां जाम लगता है और ग्राहकों को परेशानी होती है। प्रशासन से कई बार इसकी शिकायत भी की जा चुकी है। श्यामगंज बाजार सुबह नौ बजे खुलना हुआ कुछ दुकानदारों ने रोस्टर के विपरीत दुकानें खोल लीं। सबसे ज्यादा मनमानी मिर्च वाली गली में देखी गई। इसी बीच एसीएम रोहित यादव फोर्स लेकर पहुंच गए और व्यापारियों को समझाया कि वे रोस्टर के हिसाब से दुकानें खोलें। अवैध रुप से खुली दुकानें बंद कराई और मनमानी करने वाले दुकानदारों को हड़काया। एसीएम के जाते ही मिर्च वाली गली और मुख्य बाजार की हार्डवेयर समेत कई दुकानें एसीएम के जाते ही खुल गईं। इस मौके पर व्यापारी नेता रचित अग्रवाल, केके चंदानी आदि मौजूद रहे और दुकानदारों से रोस्टर का पालन करने का आग्रह किया। किला, कुतुबखाना और बड़ा बाजार में यातायात सुगम रहा।
विज्ञापन
दुकानदारों ने अपने हिसाब से बदली दिशा
कुछ दुकानदारों ने सोमवार को दुकानें खोलने के लिए अपने हिसाब से दिशा तय कर ली। क्योंकि उनके पास दो दिशाओं के विकल्प थे। घी-तेल कारोबारी अमित बंसल ने बताया कि श्यामगंज बाजार में सोमवार, बुधवार और शनिवार को ज्यादा थोक ग्राहक आते हैं, इसलिए उन्होंने पूर्व दिशा में दुकान गेट करा दिया है। जबकि कुछ प्रतिष्ठान और दुकानें ऐसी भी थीं जो कि तिरक्षी बनी हुई उनके दुकानदार भ्रम में रहे कि उनपर कौन दिन लागू होगा। एसीएम ने स्पष्ट किया कि वे खुद दिशा तय कर लें और उसके अनुरूप ही दुकान खोलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
फिर भी होटल और मॉल में पूरे दिन सन्नाटा
नई गाइड लाइन के अनुरूप सोमवार होटल-मॉल खुले। पहले दिन ग्राहक नदारद ही रहे। होटल और रेस्टोरेंट के प्रवेश और स्वागत काउंटरों पर विशेष सतर्कता देखी गई। थर्मल स्कैनिंग और सैनिटाइजेशन व्यवस्था मौजूद रही। होटल कारोबारी गिरीश ओबराय और रौनक सिंह बग्गा ने बताया कि पहले दिन ग्राहकों को आमद नहीं रही। उन्होंने बताया कि अभी कैटरिंग भी शुरू नहीं हो पाई है। उधर, जीएम फीनिक्स मॉल विवेक जौहरी ने बताया कि निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार ही लोगों का प्रवेश दिया गया। पहले दिन आने वाले लोगों की तादाद कम रही, पहले दिन करीब हजार लोग पहुंचे और खरीदारी की। जौहरी ने बताया कि मॉल परिसर के सिनेमा अभी नहीं खुले हैं।
विज्ञापन
श्यामगंज पहुंचे एसीएम ने बताया कौन सी दुकान किस दिन खुलेगी बरेली। 77 दिन से बंद से होटल और मॉल सोमवार को खुल गए। नए रोस्टर के मुताबिक सभी बाजार भी खुले। नया रोस्टर कामयाब भी रहा और बाजारों में जुटने वाली भीड़ और जाम पहले दिन नजर नहीं आया। श्यामगंज बाजार में सोमवार सुबह करीब नौ बजे पहुंचे अपर नगर मजिस्ट्रेट ने व्यापारियों को बताया कि कौन सी दुकान किस दिन खुलेगी। इसके बाद चेतावनी भी दी कि अगर इसका उल्लंघन हुआ तो सख्त कार्रवाई होगी।