{"_id":"5d41fde98ebc3e6cd3276c43","slug":"hospital-bareilly-news-bly370730341","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला महिला अस्पताल- सौ बेड वाले मैटरनिटी अस्पताल का टूट रहा प्लास्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला महिला अस्पताल- सौ बेड वाले मैटरनिटी अस्पताल का टूट रहा प्लास्टर
विज्ञापन
बरेली। जिला महिला चिकित्सालय में बने सौ बेड वाले मैटरनिटी अस्पताल का प्लास्टर अभी से ही फूलने के साथ टूटने लगा है। इसके अलावा उसकी लिफ्ट में भी पानी भर रहा है। हास्पिटल की सीएमएस डॉ. अलका शर्मा ने निर्माण पर सवाल उठाते हुए पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर को नोटिस भेजा है।
कुछ साल पहले ही इस भवन का निर्माण पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड (भवन) के इंजीनियरों ने कराया था। सीएमएस का कहना है कि इसकी लिफ्ट में डेढ़ से दो इंच तक पानी भर गया है। आईसीयू कक्ष के कार्नर में लगी फाल सीलिंग से पानी टपक रहा है। जो कक्ष के फर्श पर फैला रहता है। अल्ट्रासाउंड कक्ष में सेनेटरी पाइप से पानी लीकेज हो रहा है। इसके कारण कक्ष में बदबू फैल रही है। मेन गेट के बाहर बनाए गए चबूतरों के प्लास्टर के बीच में दरार पड़ गई है। सौ शैय्या भवन के बाहर से द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ तल से जगह-जगह से प्लास्टर फूल रहा है और कई जगहों के उसके टूटकर गिरने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। प्लास्टर के एकाएक गिरने से किसी बड़ी अनहोनी का भी खतरा बना हुआ है। सीएमएस का कहना है कि जल्द ही सीएम का दौरा भी हो सकता है। इसे देखते हुए उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से अस्पताल की मरम्मत कराए जाने को कहा है।