फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Horrible punishment for plucking flowers Nursery owner tied up an innocent child and beat him with slippers

Bareilly News: फूल तोड़ने की खौफनाक सजा... नर्सरी मालिक और उसके बेटे ने मासूम को बांधकर चप्पल से पीटा

Wed, 05 Mar 2025 09:29 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 05 Mar 2025 09:29 PM IST
सार

बरेली के कैंट थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक नर्सरी के मालिक ने आठ साल के बच्चे को लकड़ी की बल्ली से बांधकर चप्पलों से पीटा। घटना का वीडियो वायरल हो रही है। 

विज्ञापन
Horrible punishment for plucking flowers Nursery owner tied up an innocent child and beat him with slippers
नर्सरी मालिक ने बच्चे को पीटा - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

बरेली के कैंट थाना क्षेत्र में एक नर्सरी मालिक ने आठ साल के बच्चे को लकड़ी की बल्ली से बांधकर चप्पलों से पिटाई की। बच्चे का कसूर महज इतना था कि उसने नर्सरी के पौधों से कुछ फूल तोड़ लिए थे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के साथ ही आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी का चालान किया गया है।

विज्ञापन


कैंट थाना क्षेत्र के कांधरपुर निवासी पिंटू शर्मा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका आठ साल का बेटा मंगलवार सुबह 11 बजे लापता हो गया था। वह उसकी तलाश कर रहे थे। शाम को उन्हें पता लगा कि उनके बेटे को उमरसिया गांव में पुष्पांजलि नर्सरी के मालिक रोहित टंडन व उसके बेटे ने बंधक बना रखा है। जब वह पहुंचे तो देखा कि उनका बेटा लकड़ी की बल्ली से रस्सी के सहारे बंधा है और रोहित व उसका बेटा उसकी चप्पल से पिटाई कर रहे हैं।

विज्ञापन

नर्सरी मालिक बोला- जान से मार दूंगा इसे
पिंटू ने पुलिस को बताया कि उन्होंने बेटे को बचाने की गुहार की तब नर्सरी मालिक ने कहा कि वह इस बच्चे का कत्ल कर देगा, यह रोज उनके फूल तोड़ता है। तब कुछ लोगों ने रोहित टंडन व उसके बेटे का बच्चे को पीटते हुए वीडियो बना लिया। पिंटू की ओर से नर्सरी मालिक और उसके बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। बच्चे को पीटने का वीडियो भी वायरल हो रहा है। इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी रोहित का चालान किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed