{"_id":"61560b678ebc3e61e77de72a","slug":"hording-bareilly-news-bly461426267","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे लगा होर्डिंग उखड़ा, राहगीरों को दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क किनारे लगा होर्डिंग उखड़ा, राहगीरों को दिक्कत
विज्ञापन
लालपुल पर लगा होर्डिंग। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। यहां वहां लगे होर्डिंग ने शहर की सूरत बिगाड़ दी है। कई होर्डिंग तो इस तरह लगा दिए गए हैं कि उनसे सीधे तौर पर यातायात प्रभावित होता है। इसी क्रम में लालपुल पर उखड़े पड़े एक होर्डिंग ने लोगों की दिक्कत को बढ़ा दिया है।
होर्डिंग, बैनर को उन जगहों पर लगाया जाता है जहां लोगों का आना जाना सर्वाधिक रहता है। होर्डिंग को इतना आकर्षक तरीके से डिजायन कराया जाता है कि न चाहते हुए भी लोग उसे देखने पर मजबूर हो जाएं। इसके लिए स्थान निर्धारित हैं, ऐसे में कई ऐसी जगह भी अवैध रूप से होर्डिंग लगा दिए जाते हैं
जैसे ही लोगों की निगाहें बोर्ड पर टिकती हैं तो उनका ध्यान सड़क से हट जाता है और दुघर्टनाओं की आशंका बढ़ जाती हैं।
जिले की सड़कों पर पटरी के किनारे विज्ञापन बोर्ड लगाने पर मनाही है, लेकिन कचहरी तिराहा, पुलिस लाइन चौराहा, इंदिरा चौका, लालपुल, नवादा तिराहे समेत शहर के तकरीबन सभी प्रमुख जगहों पर राजनीतिक दलों के साथ तमाम कंपनियों के होर्डिंग देखे जा सकते हैं। सड़क किनारे लगे होर्डिंग को बहुत ही कमजोर सपोर्ट के साथ लगाया गया है। हल्की सी हवा चलते ही कई बार वह सड़क पर ही गिर जाते हैं। इससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। इसके बावजूद पालिका प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। कई जगहों पर बिजली के पोलों पर भी फ्लैक्स लगाए गए हैं। इसी क्रम में मंगलवार को शहर के लालपुल के पास एक राजनीतिक दल का होर्डिंग उखड़ गया, इससे आने जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। संवाद