फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Hopes of medals drowning in officials' residence

Bareilly News: अधिकारियों के आवास के पानी में डूब रही पदकों की उम्मीद

Wed, 20 Nov 2024 04:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
Hopes of medals drowning in officials' residence
बरेली। राइफल क्लब को संवारने में करोड़ों रुपये खर्च हो गए। इसके बाद भी हालात नहीं सुधरे। अधिकारियों के आवास से निकलने वाला पानी इसको संवरने नहीं दे रहा। खिलाड़ी अधिकारियों के आवास से निकलने वाली गंदगी के बीच प्रशिक्षण ले रहे हैं।
विज्ञापन


तीरंदाजों और निशानेबाजों के प्रशिक्षण और अभ्यास के लिए कचहरी के पास पुरानी जेल रोड स्थित राइफल क्लब को तैयार किया गया है। इसी परिसर में तीरंदाजी और 20 मीटर की शूटिंग रेंज बनाई गई है। दो करोड़ रुपये की लागत से इसे संवारने का काम अभी अधूरा पड़ा है। वहीं, प्रशासनिक अधिकारियों के घर से निकल रहा गंदा पानी मैदान की सूरत बिगाड़ रहा है। निर्माण के समय क्लब की बाहरी दीवार भी टूट गई थी, जिसे आज तक नहीं बनाया गया। जिम्मेदारों की बेपरवाही से यह मैदान दलदल में तबदील होने लगा है। यहां 40 से 50 खिलाड़ी गंदगी के बीच तीरंदाजी का प्रशिक्षण ले रहे हैं।
विज्ञापन



कब शुरू होगी शूटिंग रेंज? किसी को पता नहींराइफल क्लब में स्मार्ट सिटी की ओर से बनाई गई शूटिंग रेंज कब तक शुरू होगी, इसकी जानकारी किसी को नहीं। यह प्रोजेक्ट 16 दिसंबर 2021 को शुरू हुआ था और नौ माह बाद 2022 में बनकर तैयार हो गया था। अभी तक इसका हस्तांतरण अटका है। इसमें 10 मीटर इनडोर व 25, 50 मीटर ओपन शूटिंग रेंज तैयार की गई हैं। यहां खिलाड़ियों को ड्राई एरिया, प्रैक्टिस एरिया, कंट्रोल रूम, इक्विपमेंट सेंटर एंड आर्मरी, मेडिकल रूम, डोपिंग टेस्ट एरिया, प्रशासनिक क्षेत्र, मीटिंग कम ज्यूरी रूम, मल्टीपरपज एरिया और वीआईपी लाॅउंज की सुविधा दी जानी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed