फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Hope got wings: Mumbai is no longer far away, Karmabhoomi has also joined Janmabhoomi

उम्मीदों को लगे पंख: मुंबई अब नहीं रही दूर, जन्मभूमि से जुड़ गई कर्मभूमि भी

Fri, 13 Aug 2021 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Hope got wings: Mumbai is no longer far away, Karmabhoomi has also joined Janmabhoomi
शालिनी ने मुंबई से बरेली तक कान्हा के साथ पहली फ्लाइट में यात्रा की । - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

समारोह से पहले बम स्क्वाड ने परखी सुरक्षा, प्रवेश से लेकर उड़ान तक पुलिस फोर्स रही तैनात
विज्ञापन

एक यात्री को बोर्डिंग पास देकर किया समारोह का उद्घाटन, पूर्वाह्न11.30 बजे बरेली पहुंची पहली फ्लाइट

बरेली। मुंबई के सफर से पहले कोई अड़चन न रहे इसके लिए प्रशासन और पुलिस ने कड़ी निगरानी की व्यवस्था की थी। इंडिगो की पहली फ्लाइट ने बरेली से दोपहर 12:30 बजे मुंबई के लिए उड़ान भरी। वहीं, मुंबई से आने वाली फ्लाइट निर्धारित समय 11:30 बजे त्रिशूल एयरबेस के रनवे पर उतरी। पहले दिन यात्रा के लिए लोग खासा उत्साहित रहे। उन्होंने जन्मभूमि से कर्मभूमि के जुड़ने की बात कही।
मुंबई से सुबह 9:30 बजे बरेली के लिए इंडिगो एयरबस ने 132 यात्रियों को लेकर उड़ान भरी। मुंबई से बरेली पहुंची पहली फ्लाइट से उतरने वाले यात्रियों का मन गदगद था। उनका कहना था कि मुंबई से बरेली आने में 35 घंटे नहीं, अब महज दो घंटे का समय लगा। पहली उड़ान से मुंबई से आने वाले ज्यादातर लोग कारोबारी और नौकरी पेशा थे। उन्होंने जन्मभूमि से कर्मभूमि के जुड़ने की बात कही। बोले- पहले मुंबई-बरेली का सफर करीब 35 घंटे में पूरा होता था। अक्सर परिवार से मिलने की इच्छा होती, लेकिन आवागमन में ही तीन दिन लगने से साल में एकाध बार ही घर पहुंच पाते थे।
विज्ञापन

कारोबारियों का कहना था कि मुंबई देश की आर्थिक नगरी है। बड़े उद्योग, फिल्म सिटी, मल्टीनेशनल कंपनियां और प्रतिभाओं का बड़ा मंच है। अब इसकी दूरी दो घंटे में सिमट चुकी है। यह बरेली के रहने वालों के लिए रोजगार, शिक्षा की नई इबारत लिखने की वजह बनेगी। एयरबस से बरेली की सरजमीं पर कदम रखना उनके लिए किसी ऐतिहासिक पल से कम नहीं है। यात्रियों के स्वागत के लिए उनके परिजन भी पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीनियर पायलट सुमित का हुआ स्वागत

राजेंद्रनगर के रहने वाले सीनियर पायलट सुमित अग्रवाल मुंबई से बरेली के लिए पहली फ्लाइट लेकर पहुंचे थे। उनके साथ माता-पिता और पत्नी भी आईं थीं। उनके पहुंचने की जानकारी पर एयरपोर्ट पर मौजूद लोगों ने उनका स्वागत किया। बताया, यात्रा के दौरान किसी भी यात्री को किसी तरह की दिक्कत नहीं हुई। एयरबस की बेहतर सुविधाओं के साथ उन्होंने बरेली में कदम रखा है। लोगों ने उनके साथ सेल्फी भी ली।

गुरप्रीत सिंह को मिला बोर्डिंग पास

बरेली के रहने वाले गुरप्रीत सिंह को एयरपोर्ट पर बोर्डिंग पास देकर मुंबई के लिए उड़ान का शुभारंभ किया गया। गुरप्रीत ने बरेली से मुंबई के लिए पहली फ्लाइट में टिकट बुक कराया था। कार्यक्रम के दौरान किसी एक यात्री को बोर्डिंग पास देकर पहली फ्लाइट की रवानगी का शुभारंभ करना था, इसलिए पहली बुकिंग करने वाले गुरप्रीत को चुना गया। उड्डयन मंत्री और अन्य जनप्रतिनिधियों ने उन्हें बोर्डिंग पास सौंपा।

लड्डू गोपाल को साथ लेकर आईं शालिनी

कुर्मांचल नगर की रहने वाली शालिनी गुप्ता ने मुंबई से बरेली आने वाली पहली फ्लाइट में अपने साथ लड्डू गोपाल को भी सफर कराया। एक पालने में लड्डू गोपाल को अपने साथ लेकर वह बरेली एयरपोर्ट पर उतरीं। शालिनी ने बताया कि वह अपने साथ हमेशा भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप को रखती हैं। वह बरेली की रहने वाली हैं पर पति मुंबई में जॉब करते हैं, इसलिए मुंबई से बरेली अक्सर आती-जाती रहती हैं।

सर्वाधिक एयरपोर्ट और रूट उत्तर प्रदेश में

नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि मुख्यमंत्री का सपना था कि हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई जहाज की यात्रा करे। उनका यह सपना अब पूरा हो रहा है। पहले पूरे प्रदेश में केवल दो एयरपोर्ट थे, लेकिन अब आठ एयरपोर्ट हैं। कहा, जब सरकार बनी तो पूरे प्रदेश में केवल 24 जगहों के लिए उड़ान थी, मगर आज 72 जगह कनेक्ट हैं। पिछले दिनों देश भर में जब 25 एयरपोर्ट बनने थे, तब नौ उत्तर प्रदेश को मिले।

मुंबई के बाद अब शनिवार को बंगलूरू की बारी

बृहस्पतिवार को मुंबई से उड़ान शुरू होने के बाद शनिवार यानी 14 अगस्त से इंडिगो बंगलूरू के लिए फ्लाइट शुरू कर रहा है। इसके लिए भी बुकिंग शुरू हो चुकी है। अब तक करीब सौ लोगों ने बुकिंग करा ली है। ऑफलाइन बुकिंग की सुविधा भी एयरपोर्ट पर मौजूद है। इंडिगो प्रतिनिधि ने बताया कि बरेली से मुंबई के लिए पहली फ्लाइट से 87 लोगों ने उड़ान भरी। बंगलूरू के लिए शनिवार दोपहर 12:30 बजे एयरबस उड़ान भरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed