{"_id":"6404f85393fa29987008ff64","slug":"hookah-party-was-going-on-in-the-cafe-after-the-shootout-the-hookahs-ran-away-in-the-car-bareilly-news-c-4-bly1015-84789-2023-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कैफे में चल रही थी हुक्का पार्टी, गोलीकांड के बाद कार में भरकर भागे हुक्के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कैफे में चल रही थी हुक्का पार्टी, गोलीकांड के बाद कार में भरकर भागे हुक्के
विज्ञापन
बरेली। सफेदपोशों की शह और स्थानीय पुलिस से सेटिंग के दम पर शहर में हुक्का बार संचालित हो रहे हैं। हुक्काबार के लिए चर्चित ब्रूबेरी में भी रात नशे की ऐसी ही कॉकटेल पार्टी चल रही थी जिसमें युवा मदहोश थे। थाने में आरोपियों से लेकर पीड़ितों तक ने नशे के खुमार में वारदात की बात कबूली पर पुलिस ने तहरीर से कार्रवाई तक हुक्का बार का जिक्र बचा लिया।
घटना के बाद पुलिस कैफे कर्मचारी के शक में उसी रितिक को पकड़ लाई थी जिसकी वजह से घटना की शुरूआत हुई थी। उसने मीडिया और पुलिस की मौजूदगी में जो बताया वो शहर की युवा पीढ़ी की नस में तेजी से घुल रहे नशे की कहानी है। बताया कि पहले उसकी प्रेमिका (दूसरे समुदाय की युवती) उसके साथ कार में ड्रिंक करती रही। नशे में झगड़ा करके चली गई। वह जानकारी जुटाकर ब्रूबेरी पहुंचा तो वहां भी हुक्का पार्टी और कॉकटेल पार्टी चल रही थी। वहां प्रेमिका दूसरे ग्रुप के साथ थी। थाने में महिला पुलिस एक लड़की को भी पकड़कर लाई जिसने खुद को निर्दोष बताया।
हालांकि मीडिया के सामने ये कबूला कि हुक्का पार्टी और शराब पार्टी साथ-साथ चल रही थी। रितिक की प्रेमिका को इतना नशा हो गया कि गोलीकांड के बाद भी वह भाग नहीं सकी और बेहोश होकर वहीं गिर पड़ी। बाद में जब कैफे वाले हुक्के लेकर भागे तो उन्होंने उसे चैनल के पास से उठाकर गेट बंद किया। भीड़ की मौजूदगी में यह लोग कार से फरार हुए। कार में बैठने से पहले हुक्कों की राख सड़क पर फेंकी। बियर और शराब की खाली बोतलें सड़क पर फेंक दीं। सूत्रों के मुताबिक कैफे में पहुंचने वाले अंजान लोगों को कैफे में ही बैठाया जाता है जबकि पुराने और परिचित ग्राहकों को केबिन में बैठाकर हुक्का और शराब पिलाई जाती है।
विज्ञापन
फोटो- पीडीएफ
कॉलोनी वालों की शिकायत पर ब्रूबेरी में पड़ा था छापा
राजेंद्रनगर के जिस ब्रूबेरी कैफे में शनिवार को युवक को गोली मारी गई उस कैफे को लेकर पहले भी हंगामा हो चुका है। करीब दो साल पहले कैफे में आने वाले लड़के-लड़कियों से परेशान होकर पटेल नगर कॉलोनी वालों ने पुलिस को सूचना दी थी। इसके बाद प्रेमनगर पुलिस ने ब्रूबेरी पर छापा मारा था और हुक्का पकड़ा गया था। हालांकि छापे की सूचना लीक होने पर संचालक फरार हो गया था।
व्यापारी नेता के भवन में हो रहा संचालन
ब्रूबेरी जिस एसएसडी प्लाजा में चल रहा है उसके मालिक भाजपा से जुड़े व्यापारी नेता हैं। लगातार यहां ऐसी गतिविधियां होने के बारे में जब उनसे पूछा गया तो उनका कहना था कि उन्होंने व्यावसायिक भवन को अलग-अलग फर्म को किराए पर दे रखा है। वहां के किसी अच्छे या खराब कृत्य से उनका लेनादेना नहीं है।
शहर के कई इलाकों में चल रहे हुक्का बार
शहर के कई इलाकों में कैफे की आड़ में हुक्का बार संचालित हो रहे हैं। डीडीपुरम, राजेंद्रनगर, मिनी बाईपास, स्टेडियम रोड, एयरफोर्स इलाके के कैफे में हुक्का बार संचालित हो रहे हैं।