{"_id":"60a8cc0ae4902379200395eb","slug":"honor-killing-case-reported-in-bareilly-father-accused-of-murdering-his-own-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनर किलिंग: बरेली में मिले युवती के शव का रहस्य खुला, प्रेम-प्रसंग के कारण पिता ने की थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनर किलिंग: बरेली में मिले युवती के शव का रहस्य खुला, प्रेम-प्रसंग के कारण पिता ने की थी हत्या
Sat, 22 May 2021 02:46 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 22 May 2021 02:46 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
-
- 1
-
Link Copied
बरेली के शाही थाना क्षेत्र के सिहोर गांव में शुक्रवार रात को मिले युवती के शव का मामला खुल गया है। मृतका की शिनाख्त मिलक थानाक्षेत्र के पुराना जगतपुर मोहल्ला निवासी हरस्वरूप की पुत्री किरण के रूप में हुई।
विज्ञापन
एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि मामला ऑनर किलिंग का है। युवती के पिता को हिरासत में ले लिया गया है। उसने बताया है कि बेटी किरण का प्रेम प्रसंग पड़ोसी गांव मुझैना के कैमरी थाना क्षेत्र के एक युवक के साथ था। इसी के कारण उसने गला दबाकर अपनी बेटी की हत्या कर दी और शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया।
विज्ञापन