फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   homgard

औद्योगिक सुरक्षा में इस्तेमाल होंगे होमगार्ड

Sun, 25 Jan 2015 10:47 PM IST
बरेली
बरेली Updated Sun, 25 Jan 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
homgard
होमगार्ड के जवानों को मल्टी परपज बनाने की कोशिशें लगातार जारी हैं। अब केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की तर्ज पर होमगार्ड इंडस्ट्रियल एंड इंस्टीट्यूशनल सिक्योरिटी फोर्स का गठन किया गया है। यह नया दस्ता औद्योगिक इकाईयों में सुरक्षा बंदोबस्त के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। बरेली मंडल में चार सौ होमगार्ड का चयन भी कर लिया गया है। इन्हें सीआईएसएफ से ट्रेनिंग दिलाई जाएगी।
विज्ञापन

होमगार्ड विभाग के नए डीजी विभाग की उपयोगिता बढ़ाने और होमगार्डों को अधिकतम रोजगार उपलब्ध कराने के लिए नए प्रयोग कर रहे हैं। हिसेफ का गठन भी इसी क्रम में हुआ है। डिवीजनल कमांडेंट संजीव शुक्ला के मुताबिक हिसेफ स्थानीय स्तर पर छोटी और मझोली इकाईयों को मुनासिब खर्चे पर सुरक्षा गार्ड मुहैया कराएगा। इसमें प्रारंभिक तौर पर तेजतर्रार और कम से कम इंटर पास योग्यता वाले होमगार्ड्स को चुना गया है। इनको प्रशिक्षण दिलाने के बारे में प्रदेश स्तर पर सीआईएसएफ से बात भी हो गई है। प्रशिक्षण का समय और अवधि अभी तय नहीं हुई है। यह काम मार्च तक पूरा हो जाना है। इससे पहले विभाग इन्हें रायफल भी उपलब्ध कराएगा। प्रशिक्षण में होमगार्डों को औद्योगिक इकाईयों में काम करते वक्त बरती जाने वाली सावधानी और चौकसी के बारे में बताया जाएगा। संस्थाएं कम से कम एक महीने के लिए भी होमगार्ड लेने को अनुबंध कर सकेंगी। उन्हें 235 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से होमगार्ड के बैंक अकाउंट में मानदेय भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed