Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Home tax crisis... relief camp chart ready for two zones

Bareilly News: गृहकर का क्लेश... दो जोन के लिए राहत शिविर का चार्ट तैयार

Wed, 28 Aug 2024 05:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 05:57 AM IST
विज्ञापन
Home tax crisis... relief camp chart ready for two zones
बरेली। गृहकर बिलों की खामियों को दूर करने के लिए नगर निगम के कर विभाग ने जाेन एक व दो के लिए राहत शिविर का चार्ट तैयार कर लिया है। जोन एक में 28 अगस्त से 18 सितंबर तक और जोन दो में दो से 26 सितंबर तक कैंप लगाए जाएंगे। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि शिविरों का स्थान तय करने के साथ ही कर्मचारियों की ड्यूटी भी तय कर दी गई है।
विज्ञापन


जोन एक में यहां लगेंगे शिविर
वार्ड 22 खलीलपुर में 28 अगस्त को अमाया होटल सीबीगंज, वार्ड 74 जखीरा में 30 अगस्त को पार्षद सलीम पटवारी के आवास पर, वार्ड 30 स्वालेनगर में तीन सितंबर को गैलेक्सी पैलेस में, वार्ड 55 सैदपुर हॉकिंस में सात सितंबर को मेगाड्रीम कॉलोनी में, वार्ड-22 खलीलपुर में 10 सितंबर को नगर निगम मार्केट खलीलपुर में, सैदपुर हॉकिंस में 12 सितंबर को प्रताप बरातघर कर्मचारी नगर में और वार्ड 31 नदौसी में बैल कोल्हू यूनिट नंबर 18 में शिविर का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


जोन दो में यहां लगेंगे शिविर
वार्ड 72 आलमगिरीगंज में दो सितंबर को ईंटों वाली धर्मशाला में, वार्ड 35 रामपुर बाग में छह सितंबर को होटल ओबरॉय में, वार्ड एक बिहारीपुर सिविल लाइंस में नौ सितंबर को होलिका मंदिर में, वार्ड 41 बिहारीपुर मेमरान में 11 सितंबर को खत्री धर्मशाला में, वार्ड 69 शाहबाद में 14 सितंबर को डिलाइट मैरिज हॉल में, वार्ड 38 बेनीपुर चौधरी में 20 सितंबर को नगर निगम के रैन बसेरे में, वार्ड 77 सौदागरान में 24 सितंबर को कूंचा सीताराम रस्तोगी धर्मशाला में, वार्ड 61 कानूनगोयान में 26 सितंबर को जोन-4 के जोनल कार्यालय पर शिविर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोन तीन के वार्ड 17 में लगा कैंप
जोन तीन के वार्ड 17 हरुनगला स्थित भूमिसेन मंदिर में मंगलवार को कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान 46 लोगों ने आपत्तियां दर्ज कराई हैं। वहीं, 12 समस्याओं का निस्तारण कर बिल जमा किए गए हैं। इस दौरान पार्षद गौरी पटेल के प्रतिनिधि राजेश पटेल ने समस्याओं को लेकर अधिकारियों को ज्ञापन दिया। इस कैंप में जोन प्रभारी राजवीर सिंह, कर अधीक्षक राम सेवक राम व अन्य स्टाफ मौजूद रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed