फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   home guard unique style is trending on social media in bareilly

Home Guard Video: सोशल मीडिया पर छाया बरेली के होमगार्ड का अनोखा अंदाज, इस तरह करते हैं ट्रैफिक कंट्रोल

Fri, 05 Jul 2024 12:59 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 05 Jul 2024 12:59 PM IST
सार

बरेली के सुभाषनगर निवासी दुर्गेश वशिष्ठ होमगार्ड हैं। उनका अनोखा अंदाज सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। होमगार्ड दुर्गेश ड्यूटी के दौरान जिस अंदाज में ट्रैफिक कंट्रोल करते हैं, उसे देखकर लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। 

विज्ञापन
home guard unique style is trending on social media in bareilly
नावल्टी चौराहे पर ड्यूटी करते होमगार्ड दुर्गेश वशिष्ठ - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

बरेली के एक होमगार्ड का अंदाज सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। होमगार्ड के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें होमगार्ड को ड्यूटी के दौरान अनोखे अंदाज में ट्रैफिक कंट्रोल करते देखा जा सकता है। लोग उनका तरीका देखकर हैरान हो जाते हैं। ड्यूटी के प्रति उनकी गंभीरता देखकर तरीफ भी करते हैं। 

विज्ञापन


शहर के सुभाषनगर निवासी दुर्गेश वशिष्ठ होमगार्ड हैं। उनके पिता भी होमगार्ड थे। साल 2018 में उनका निधन हो गया। इसके बाद साल 2020 में दुर्गेश को होमगार्ड विभाग में नौकरी मिली। दुर्गेश ने कुछ ही वर्षों में अपने अनोखे अंदाज से होमगार्ड में अलग पहचान बना ली। चौराहों पर यातायात व्यवस्था संभालने में उनकी ड्यूटी लग रही है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

पूरी शिद्दत से करते हैं ड्यूटी 
दुर्गेश जिस अंदाज से अपनी ड्यूटी करते हैं, उसे देखकर लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। जिस चौराहे पर उनकी ड्यूटी लगती है, वहां वह पूरी शिद्दत से निर्वहन करते हैं। चौराहे पर जाम न लगे, इसके लिए वह कभी सीटी बजाते तो कभी दौड़कर हाथ से इशारा कर वाहनों को निकलवाते। उनका यह अंदाज लोगों को खूब भा रहा है। 

लोगों ने होमगार्ड दुर्गेश के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किए हैं। लिखा है कि अगर यातायात पुलिस और होमगार्ड इसी तरह अपनी ड्यूटी निभाएं तो शायद किसी चौराहे पर जाम नहीं लगेगा। होमगार्ड दुर्गेश का कहना है कि वह अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी से निभाते हैं ताकि लोगों को किसी तरह की परेशान न हो सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed