{"_id":"56fad4644f1c1b054df00775","slug":"holly-conversion-club-lashed-many-colors","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूपातंरण क्लब की होली में कई रंग बरसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूपातंरण क्लब की होली में कई रंग बरसे
ब्ययूराे, अमर उजाला बरेली।
Updated Wed, 30 Mar 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूपांतरण के रंग बरसे कार्यक्रम में एक बार फिर होली की खुमारी सब पर चढ़ गई। डांस, गाना, सवाल जवाब, ईनाम के साथ पकवानों का तड़का लगा। दो घंटे तक फन सिटी हवेली में नान स्टॉप मस्ती का आलम जारी रहा। डालडा और कैच की ओर से हुई कुकिंग प्रतियोगिता में सोनिया दीवान और छाया सक्सेना ने बाजी मार ली। फूलों की होली खेलकर महिलाओं ने एक दूसरे को होली की बधाई दी।
अमर उजाला रूपांतरण की ओर से आयोजित रंग बरसे होली मिलन समारोह में डालडा और कैच के सहयोग से फन सिटी हवेली में 13 प्रतिभागियाें ने कुकिंग प्रतियोगिता में भाग लिया। आधे घंटे के अंदर स्वाद से परिपूर्ण पकवान बनाने थे। किसी ने स्प्रिंग रोल बनाया तो किसी ने कवाब। सबसे ज्यादा लजीज व्यंजन सोनिया दीवान और छाया सक्सेना का रहा। सोनिया ने सिंघाड़ा शि विद सिल्वर बॉल बनाया इनको कैच की ओर से और छाया ने वेज कवाब बनाया इनको डालडा की ओर से प्रथम पुरस्कार मिला। दूसरा डालडा पुरस्कार आदर्श सक्सेना को साबुदाना कटलेट बनाने पर और कैच पुरस्कार योगिता गुप्ता को वेजीटेबिल चीज रोलिंग के लिए मिला। तीसरा कैच पुरस्कार पूनम कश्यप को दक्षिण भारतीय डिश अप्पे और मोनिका भाटिया को दोना कबाब के लिए डालडा पुरस्कार मिला। इनके व्यंजनाें को शेफ जज राजेंद्र रावत और पृथ्वी रावत ने टेस्ट कर उम्दा घोषित किया। कार्यक्रम में डालडा डी प्रतियोगिता में जोशना दीक्षित, सुमन माहेश्वरी, अमित तिवारी, राकेश, साधना साहनी, उजैफ मलिक विजय रहे। इस दौरान फन सिटी की अमिता अग्रवाल, फॉक्सवेगन की शिखा अग्रवाल, आईआईएफटी की मीनाक्षी खंडेलवाल, कैच के अमित सक्सेना, जितेंद्र सिंह, चंदन सिंह, पवन त्रिपाठी व अन्य शामिल रहे।
खूब हुई मस्ती
डालडा और कैच की ओर से प्रतियोगिता हुई। सवाल जवाब में महिलाओं ने पुरस्कार जीता। ग्रुप डांस और एकल डांस में प्रस्तुति देकर प्रतिभागियाें ने वाहवाही लूटी। राधा और कृष्ण की होली की अनूठी प्रस्तुति दी गई। अंत में सभी रूपांतरण महिलाआें ने फूलों की होली खेलकर खूब डांस किया। संचालन शिल्पी दीक्षित ने किया। इस मौके पर सीनियर मार्केटिंग मैनेजर प्रशांत सुखवानी कहते हैं कि डालडा वनस्पति और खाद्य तेल ने हमेशा रसोई में राज किया है। अमर उजाला के माध्यम से ऐसा मंच मिला, जिससे ग्राहकाें को एक उत्सव के माहौल में बांधा है।