फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Holi played fiercely in schools, colleges

बरेली के स्कूलों में बच्चों ने विद्यालय स्टाफ के साथ खेली होली

Sun, 08 Mar 2020 01:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 01:49 AM IST
विज्ञापन
Holi played fiercely in schools, colleges
पेपर देने के बाद होली खेलतीं छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
बरेली। शनिवार को शहर के अधिकांश स्कूलों व कॉलेज में होलीकोत्सव मनाने के बाद होली की छुट्टी घोषित कर दी गई। छुट्टी होने से पहले बच्चों ने एक दूसरे को जमकर गुलाल लगाया। शिक्षकों ने बच्चों को रासायनिक रंगों से होली न खेलने के निर्देश देते हुए होली की शुभकामनाएं दीं। शिक्षकों ने बच्चों को संदेश दिया कि यह त्योहार बहुत ही पावन है। इस पर सभी को मिलजुल कर रहना चाहिए। होली का त्योहार आपसी भेदभाव को खत्म करने के साथ शांति का भी संदेश देता है।
विज्ञापन

इस दौरान लोटस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में शनिवार को स्टूडेंट्स ने जमकर एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाया। संस्थान के चेयरमैन अभिषेक अग्रवाल ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी। बीआर जीनियस इंटरनेशनल स्कूल की नवाबगंज और मढ़ीनाथ शाखा पर होली के गीतों की धुन पर बच्चों ने डांस किया और धमाल मचाते हुए एक दूसरे को जमकर गुलाल लगाया। शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बच्चों को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। निदेशक अंकुर गंगवार ने आयोजन का उद्देश्य अपनी संस्कृति, त्योहारों और उत्सवों के प्रति आज की पीढ़ी में जागरूकता पैदा करना बताया। दिल्ली पब्लिक स्कूल में स्टूडेंट्स के साथ विद्यालय के स्टाफ ने भी होली खेली। वहीं रामपुर बाग स्थित उत्तम कॉलेज में बच्चों को गुझिया बांटकर प्रबंधक ने उन्हें होली की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed