{"_id":"58c300a24f1c1b8322dc6483","slug":"holi-at-12-noon-water-will-get-after","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर दोपहर 12 बजे के बाद से मिलेगा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर दोपहर 12 बजे के बाद से मिलेगा पानी
बरेली।
Updated Sat, 11 Mar 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
Holi at 12 noon Water will get after
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
12 को होलिका दहन है और 13 को रंग खेला जाएगा। नगर निगम का दावा है कि दोनों दिन पानी की कमी नहीं होने दी जाएगी। इसलिए 12 को राम बारात पर जहां-जहां जुलूस पहुंचेगा वहां-वहां पानी की सप्लाई शुरू की जाएगी। ताकि लोग राम बारात पर पानी की बौछार कर सकें। 13 को पानी से होली खेलने के लिए लोगों को दोपहर 12 बजे तक का इंतजार करना पड़ेगा। सुबह आठ बजे पानी की टंकी भरने के लिए सप्लाई बंद कर दी जाएगी। दोपहर 12 से शाम तीन बजे तक लगातार पानी छोड़ा जाएगा।
पानी सप्लाई को लेकर कुछ इसी तरह की तैयारी नगर निगम जल कल ने की है। निगम के एक्सईएन जल कल का कहना है कि अगर बिजली की दिक्कत हुई तो छह जेनरेटर चला दिए जाएंगे। एक जेनरेटर रिजर्व रहेगा, बाकी पांच मोती पार्क, जुबली पार्क, जगतपुर, सीआई पार्क और पटेल नगर में रहेगा। समस्या हो तो लोग कंट्रोल रूम फोन करके समस्या नोट करा सकते हैं। प्रतिदिन 110 मिलियन लीटर पानी की खपत होती है, होली वाले दिन लगातार आपूर्ति से यह खपत बढ़कर 150 मिलियन तक पहुंच सकती है।
कुछ इस तरह देंगे सप्लाई
12 मार्च को सप्लाई सुबह अपने तय समय तक आने के बाद बंद कर दी जाएगी। राम बारात बमनपुरी से चलेगी तो राजकीय इंटर कॉलेज की टंकी से सप्लाई दी जाएगी। यह सप्लाई बारात के रोडवेज पहुंचने तक चलेगी। बारात बरेली कॉलेज चौराहे पर पहुंचेगी तो जुबली पार्क से सप्लाई शुरू की जाएगी, जो कालीबाड़ी तक जारी रहेगी। बारात जब साहू गोपीनाथ पहुंचेगी तो सीआई पार्क से सप्लाई शुरू होगी। एक साथ पूरे शहर में सप्लाई नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
13 मार्च को सुबह आठ बजे तक सप्लाई देने के बाद इसे बंद कर दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि इसके बाद पानी की टंकी भरी जाएगी। इसके बाद 12 बजे से फुल सप्लाई शुरू की जाएगी, जो शाम तीन बजे तक पूरे शहर में जारी रहेगी। हालांकि पानी की सप्लाई तेज न होने से केवल ग्राउंड फ्लोर पर ही पानी पहुंच सकेगा। छतों पर पानी पहुंचना मुश्किल होगा। इसलिए शाम तीन बजे तक होली पर काम निपटा लें।
डायरेक्ट ट्यूबवेल चलेंगे निरंतर
बालजती, नवादा शेखान, नेकपुर, गंगापुर, जाटवपुरा, कोहाड़ापीर, चाहबाई, किला, तिलक, पुलिस लाइंस, काजी हाउस शाहदाना, गांधी उद्यान, आजाद इंटर कॉलेज और बाकरगंज के ट्यूबवेल डायरेक्ट होने के चलते निरंतर चलेंगे। बाकी से सप्लाई समयानुसार होगी। शहर में 65 ट्यूबवेल में 14 डायरेक्टर कनेक्शन के हैं।
राम बारात पर आठ जगह खड़े होंगे टैंकर
राम बारात पर पानी के टैंकर बमनपुरी, राजकीय इंटर कॉलेज, कोतवाली, कुतुबखाना, नावल्टी, कालीबाड़ी, साहूगोपी नाथ पर खड़े होंगे।
यहां कॉल करें....
कंट्रोल रूम नगर निगम- 0581-2550076
नगर स्वास्थ्य अधिकारी- 7055519613
जलकल महाप्रबंधक- 7055519610
जलकल एक्सइएन- 7055519611
मुख्य सफाई निरीक्षक- 7055519616
होली और राम बारात को लेकर तैयारी पूरी है। अगर किसी को समस्या होती है तो कंट्रोल रूम में फोन कर अपनी समस्या नोट करा सकते हैं, इसे दूर किया जाएगा। पानी समय के अनुसार ही आएगा।
- आरबी राजपूत, एक्सईएन, जल कल