फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Holi 2023 shower of colors started with Holika Dahan in Bareilly

Holi 2023: बरेली में होलिका दहन के साथ शुरू हुई रंगों की बौछार, होली की मस्ती में डूबे लोग

Wed, 08 Mar 2023 12:04 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 08 Mar 2023 12:04 AM IST
सार

बरेली में होलिका दहन होने के साथ ही रंगों की बौछार शुरू हो गई। इससे पहले दिन में महिलाओं ने पूजन किया। शाम को होली की परिक्रमा करने के बाद गले मिलकर एक-दूसरे को बधाई दी। 

विज्ञापन
Holi 2023 shower of colors started with Holika Dahan in Bareilly
रंग और गुलाल उड़ाते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में होली के पावन पर्व पर शहर भर में सैकड़ों जगहों पर उत्साह भरे माहौल के बीच मंगलवार शाम को होलिका दहन किया गया। होलिका दहन के साथ रंगों की बौछार शुरू हो गई। इसके बाद लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को होली की बधाई दी। दिन में महिलाओं ने होलिका मैया की पूजा की। शहर से देहात को होली का उल्लास छाया हुआ है। 

विज्ञापन


होलिका दहन को लेकर शाम से ही जगह-जगह उत्साह का माहौल दिखने लगा। होलिका स्थल पर होली के गीतों की मस्ती में लोग थिरकते, नाचते नजर आने लगे थे। लोगों ने बलगुरिया और कंडे पर स्वास्तिक का निशान बनाकर होलिका को अर्पण किया। धूप, दीप, नैवेद्य आदि का भोग लगाकर अग्नि की परिक्रमा की। 

विज्ञापन

कई जगहों पर लोगों ने पंडितों को बुलाकर मंत्रोच्चारण के साथ पूजन कराकर होलिका दहन किया। होलिका दहन के बाद लोगों ने सुख, समृद्धि के लिए जौ, चने, गन्ने आदि चढ़ाए। कुछ जगहों पर परंपरा के अनुसार भोर में भी होलिका दहन किया जाना है। कालीबाड़ी, सिकलापुर, गंगापुर, साहूकारा, आलमगीरी गंज, बिहारीपुर और पुराना शहर कई इलाकों में होली का भारी उत्साह रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed