{"_id":"5744b84b4f1c1b2f2d69118a","slug":"hoardings-removed-the-net-sjega-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"हटेगा होर्डिंगों का जाल, सजेगा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हटेगा होर्डिंगों का जाल, सजेगा शहर
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Wed, 25 May 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम बोडऱ् की मीटिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब शहर की खूबसूरती बिगाड़ने वाले होर्डिंग्स हटाए जाएंगे। मंगलवार को हुई नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में ऐसे होर्डिंग हटाने के लिए सहमति बन गई । 15 दिन के अंदर सभी होर्डिंग हटाकर नए सिरे से लगाने की कवायद शुरू होगी। इसके लिए कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी होर्डिंग के साइज और स्थान पर सहमति जताएगी। अब शहर में सिर्फ सौ होर्डिंग्स ही लगेंगे। यूनिपोल और इलेक्ट्रिक बोर्ड पर जोर रहेगा
पार्षद गौरव सक्सेना ने सुझाव दिया कि होर्डिंग हटाने के साथ नए सिरे से लगाई जाने वाली होर्डिंग का साइज और स्थान भी तय हो। मेयर ने इस मामले पर एक कमेटी गठित करने को कहा है। होर्डिंग को लाइटिंग के साथ आकर्षक भी बनाया जाएगा। शहर में 133 यूनिपोल और 225 होर्डिंग्स लगे हैं।
दर पर नहीं दिया ध्यान हुआ घाटा
कार्यकारिणी की बैठक में पार्षद दल के नेता राजेश अग्रवाल ने सवाल उठाया कि वर्ष 2004 के अनुसार विज्ञापन की दर लागू होने के बाद इसे प्रतिवर्ष बढ़ना था। स्वागत द्वार और यूनिपोल की दरें 250 रुपये तय की गई थी। अगर यह दर हर वर्ष बढ़ती को अब तक स्वागत द्वार 784 और यूनिपोल 560 रुपये पर पहुंच जाती। लेकिन निगम ने इस पर ध्यान नहीं दिया और प्रति मीटर में घाटा 940 रुपये से अधिक पहुंच गया। राजेश अग्रवाल ने कहा कि पुराने रेट पर विज्ञापन के अनुबंध किए गए जिससे नुकसान होता रहा। हालांकि इस मामले पर कार्यकारिणी की बैठक में कोई निर्णय नहीं किया गया।
विज्ञापन
चेक बाउंस हुआ तो होगी कार्रवाई
नगर निगम में सेवाआें के बदले टैक्स देने वालों से करीब 50 लाख रुपये से अधिक की रकम चेक के माध्यम से ली है लेकिन अभी तक चेक को रिकार्ड में नहीं लिया गया है। बताया जा रहा है कि इनमें आठ चेक बाउंस हुए हैं। कार्यकारिणी में मंगलवार को यह मुद्दा उठा तो निर्णय किया गया है कि जिस करदाता का चेक बाउंस होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी। एफआईआर भी दर्ज कराई जा सकती है।
पिछले 25 दिन में 15 फीसदी छूट देकर निगम ने पांच करोड़ रुपये की रकम टैक्स से जुटाई थी। अभी तक एक लाख 57 हजार करदाताओं में मात्र पांच हजार लोगाें ने पांच करोड़ रुपये जमा किए है इनमें 50 लाख रुपये से अधिक की रकम चेक के माध्यम से आई है। लेकिन अभी तक इनको सूचीबद्ध नहीं किया गया है। आठ चेक बाउंस भी हुए हैं। अगर चेक को लेकर लेटलतीफी होती रही तो आगे और समस्या होगी। कार्यकारिणी में फैसला किया गया कि बाउंस चेक पर कार्यवाही हो।
-समाजवादी पेंशन के नाम पर लूट
समाजवादी पेंशन के नाम पर गरीब नगर निगम में लुट रहे हैं। अभी फार्म जमा करने को लेकर कोई कवायद शुरू नहीं हुई है, लेकिन नगर निगम में लगे दलालाें ने इस पर भी हाथ साफ करना शुरू कर दिया है। कार्यकारिणी की बैठक में यह मुद्दा उठा तो पार्षदाें ने हंगामा किया। कहा गया कि नगर निगम के कर्मी भी बेवजह फार्म जमा कर रहे हैं और वसूली हो रही है। मेयर डॉ. आईएस तोमर ने साफ किया कि अभी तक समाज कल्याण विभाग की ओर से फार्म जमा करने को लेकर कोई हिदायत नहीं आई है, इसलिए नगर निगम में कोई फार्म जमा नहीं होंगे।
- डोर-टू-डोर में 12 रुपये में उठेगा कूड़ा
डोर-टू-डोर में कूड़ा एकत्र करने वाली एजेंसी अब घरों से कूड़ा 12 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से उठाएगी। पहले यह 19 रुपये प्रति क्विंटल था। पार्षद राजेश अग्रवाल ने बताया कि गुजरात में एजेंसी साढ़े नौ रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से कूड़ा उठा रही है, जबकि बरेली में 19 रुपये बहुत अधिक है। एजेंसी का पेेेेेमेंट रोकने की बात बनी थी, लेकिन उसकी जगह एजेंसी ने 12 रुपये में कूड़ा उठाना तय कर लिया है।
- कानूनी मामलों में 33 लाख खर्च
कार्यकारिणी में मामला उठा कि कानूनी मामलों में नगर निगम हर साल 33 लाख रुपये खर्च कर देता है, लेकिन पिछले चार माह से विधिक राय मांगी जा रही है जो नहीं मिल पा रही है। इस मामले पर भी पार्षदों ने नाराजगी जताई।
- मोती पार्क पार्किंग स्टैंड से हुआ दो लाख का फायदा
मोती पार्क का पार्किं ग स्टैंड ठेका 13.50 लाख रुपये में उठाने के लिए पार्षद कपिल कांत और रीता डिसूजा ने प्रस्ताव दिया था। इस पर पहले काफी विरोध हुआ लेकिन अंतत: नौ लाख का ठेका बढ़ाकर दिया गया और इससे दो लाख रुपये की अतिरिक्त आय भी निगम को हुई।
- बैठक में रहे शामिल
मेयर डॉ. आईएस तोमर, उप सभापति रेहान अली, नगर आयुक्त शीलधर सिंह यादव, अपर नगर आयुक्त ईश शक्ति सिंह, पार्षद दल के नेता राजेश अग्रवाल, आरिफ कुरैशी, विपुल लाला, ऊषा अरोरा, नरेंद्र कनौजिया, रीता डिसूजा, कपिल कांत, गौरव सक्सेना व रेहान अली के साथ अन्य शामिल रहे।