फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   HIV testing of pregnant women is not being done in women's hospital

Bareilly News: महिला चिकित्सालय में नहीं हो रही गर्भवतियों की एचआईवी जांच

Tue, 27 May 2025 02:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
HIV testing of pregnant women is not being done in women's hospital
सप्ताह भर से जांच ठप, जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में लग रही कतार
विज्ञापन


बरेली। महिला चिकित्सालय में बेहतर जांच और इलाज के लिए पहुंच रहीं गर्भवतियों को सप्ताह भर से एचआईवी जांच के लिए चक्कर काटना पड़ रहा है। जिला अस्पताल में जांच के लिए काफी देर इंतजार करना पड़ता है। मजबूरी में कई गर्भवती निजी केंद्रों पर जांच कराने के लिए पहुंच रही हैं। यहां उन्हें एचआईवी जांच के लिए ढाई से तीन सौ रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार प्रतिदिन करीब 30 से 40 और महीने में एक हजार से ज्यादा गर्भवती की एचआईवी जांच होती है। महिला चिकित्सालय में सात दिन से किट खत्म होने की वजह से गर्भवतियों को जिला अस्पताल रेफर किया जा रहा है। सोमवार को ओपीडी में करीब चार सौ महिलाएं स्वास्थ्य परामर्श के लिए पहुंची थीं। किट न होने से उन्हें रेफर करना पड़ा।
विज्ञापन

प्रकरण पर सीएमएस डॉ. त्रिभुवन प्रसाद के मुताबिक, एचआईवी किट के लिए मांगपत्र सप्ताह भर पहले ही भेज दिया गया था। मेडिकल काॅरपाेरेशन से उपलब्ध न होने से जांच प्रभावित रही। हालांकि, जिला अस्पताल में जांच हो रही है। किट जल्द उपलब्ध हो जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed