फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   History sheets opened for 21 criminals; those accused of murder, robbery, and cow slaughter are in the crosshairs.

Bareilly News: 21 अपराधियों की खुली हिस्ट्रीशीट, हत्या, लूट, गोकशी के आरोपी निशाने पर

Fri, 25 Sep 2026 03:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 03:05 AM IST
विज्ञापन
History sheets opened for 21 criminals; those accused of murder, robbery, and cow slaughter are in the crosshairs.
एसएसपी ने थानेदारों को दिए निगरानी के निर्देश, आंवला पुलिस ने की सर्वाधिक कार्रवाई
विज्ञापन

बरेली। पुलिस ने जिले के 21 अपराधियों की क्लास-बी हिस्ट्रीशीट खोली है। एसएसपी अनुराग आर्य ने सभी थानेदारों से इन पर निगरानी बढ़ाने का निर्देश दिया है।एसएसपी के पीआरओ के मुताबिक, इन अपराधियों के खिलाफ नशीले पदार्थों की तस्करी, पशु क्रूरता, गोहत्या, हत्या, लूट, हत्या की कोशिश, चोरी, मारपीट और वाहन चोरी जैसे मामले दर्ज हैं। आसन्न विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिले के 12 अलग-अलग थानों में यह कार्रवाई की गई है।
आंवला थाने में सबसे अधिक चार अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। इनमें लोकेंद्र यादव, नदीम कुरैशी, तेजराम और फिरोज शामिल हैं। इनके खिलाफ हत्या की कोशिश, पशु क्रूरता और मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े मुकदमे हैं। भमोरा और शीशगढ़ में तीन-तीन अपराधियों पर कार्रवाई हुई है। रामजी, डालचंद्र और धीरज वर्मा पर हत्या व मादक पदार्थों की तस्करी के मामले हैं।
विज्ञापन


इनकी भी खुली हिस्ट्रीशीट

फरीदपुर और कैंट थाने में दो-दो अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। मोहसिलिम, रिजवान खां, मुकुल यादव और अनिकेत उर्फ नानू पर मादक पदार्थों की तस्करी, लूट, मारपीट और वाहन चोरी के मामले दर्ज हैं। देवरनिया में परवेज पर गोकशी का मामला है। शेरगढ़ में ओमप्रकाश पर हत्या का आरोप है। बहेड़ी, नवाबगंज, किला, शाही और अलीगंज थानों में भी एक-एक अपराधी की हिस्ट्रीशीट खोली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed