फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   History sheeter Taufiq arrested in encounter, shot in leg

Bareilly News: मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर तौफीक गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Thu, 03 Jul 2025 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
History sheeter Taufiq arrested in encounter, shot in leg
बहेड़ी (बरेली)। पुलिस ने मंगलवार रात मुठभेड़ के बाद हिस्ट्रीशीटर तौफीक उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस की गोली लगने से हिस्ट्रीशीटर घायल हो गया। उसके पास से 315 बोर का तमंचा, एक कारतूस, एक खोखा, कटर और सब्बल बरामद हुआ है। वह शेरगढ़ थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी संजय सिंह तोमर ने बताया कि मंगलवार रात गश्त के दौरान गांव रुड़की में निर्माणाधीन आईटीआई कॉलेज के पास बाइक की रोशनी में एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा दिखा। पुलिस ने टोका तो वह टीम पर फायर करते हुए कॉलेज की ओर भागा। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी। पकड़े जाने पर उसकी पहचान शेरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव खजुआ जागीर निवासी तौफीक उर्फ गुड्डू के रूप में हुई।
विज्ञापन

बताया कि वर्तमान में वह मोहम्मदपुर में फायर ब्रिगेड स्टेशन के पीछे रह रहा था। उस पर लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के 28 गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस को काफी समय से उसकी तलाश थी। बदमाश को इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया। वहां से उसे बरेली जिला अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। फील्ड यूनिट ने साक्ष्य एकत्र किए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed