फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   History sheeter attacked home guard with iron rod and injured him

Bareilly News: हिस्ट्रीशीटर ने लोहे की रॉड से हमला कर होमगार्ड को घायल किया

Wed, 10 Sep 2025 02:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
History sheeter attacked home guard with iron rod and injured him
घायल होमगार्ड नरेश पाल सिंह। स्रोत स्वयं
सीबीगंज। चप्पल बदलने के विवाद में हिस्ट्रीशीटर रवि गुप्ता ने मंगलवार दोपहर होमगार्ड नरेशपाल सिंह को लोहे की रॉड से हमला कर घायल कर दिया। होमगार्ड की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

सीबीगंज थाना क्षेत्र के गांव पस्तोर निवासी नरेशपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि वह होमगार्ड हैं। इन दिनों उनकी रात्रि ड्यूटी बाल सुधार गृह में चल रही है। सोमवार को उन्होंने खलीलपुर रोड स्थित रवि गुप्ता की दुकान से चप्पलें खरीदी थीं। मंगलवार को वह इन्हें बदलने के लिए रवि की दुकान पर पहुंचे तो वह आगबबूला हो गया।
विज्ञापन

गालियां देने के साथ ही आरोपी ने लोहे की रॉड से सिर पर प्रहार कर दिया। रवि गुप्ता थाना सीबीगंज का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। उससे स्थानीय लोग खौफजदा रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सीबीगंज सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि होमगार्ड को मेडिकल के लिए भेजा गया है। हमले के आरोपी हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है। मामले में जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed