फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   History sheeter attacked for not withdrawing case

Bareilly News: मुकदमा वापस नहीं लेने पर हिस्ट्रीशीटर ने किया हमला

Sun, 12 Jan 2025 10:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 10:08 AM IST
विज्ञापन
History sheeter attacked for not withdrawing case
बरेली। मुकदमा वापस नहीं लेने पर हिस्ट्रीशीटर ने घर में घुसकर वादी की पिटाई कर दी। किला थाना क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ैया निवासी गौरव रस्तोगी ने बताया कि उन्होंने हिस्ट्रीशीटर अजीम खान के खिलाफ किला थाने में पिछले साल मुकदमा दर्ज कराया था। अजीम तभी से मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा है। शुक्रवार को अजीम, गौरव के घर में घुस आया और लात-घूंसों से उनकी पिटाई कर दी। सौरभ और सतीश ने मौके पर पहुंचकर उन्हें बचाया। हिस्ट्रीशीटर अजीम उन्हें जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। किला पुलिस ने अजीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन

साइबर ठगों ने खातों से उड़ाए रुपये, रिपोर्ट
बरेली। साइबर ठगों ने इज्जतनगर और प्रेमनगर क्षेत्र में रहने वाले युवकों के खातों से रुपये उड़ा दिए। दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कराई गई हैं। पटेल एन्क्लेव निवासी भूपेंद्र सिंह के खाते से साइबर ठगों ने दो बार में एक लाख रुपये निकाल लिए। प्रेमनगर क्षेत्र में रहने वाले अभिनव गुप्ता के खाते से तीन बार में 1,19,000 रुपये निकाल लिए। दोनों ने अपनी शिकायत साइबर क्राइम पोर्टल पर दर्ज कराई थी। भूपेंद्र ने इज्जतनगर थाने में वहीं अभिनव ने प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। ब्यूरो

प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर मौजूद विधायक व वक्ता। 

प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर मौजूद विधायक व वक्ता। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed