फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   History sheeter Abid Ali sent to jail

Bareilly News: हिस्ट्रीशीटर आबिद अली को भेजा जेल

Mon, 08 Jul 2024 07:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 07:01 AM IST
विज्ञापन
History sheeter Abid Ali sent to jail
सीबीगंज। जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर आबिद अली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। आबिद पर विभिन्न थानों में करीब 28 मुकदमे दर्ज हैं। तीन फरवरी की रात करीब नौ बजे सीबीगंज के गांव अटरिया निवासी शौकत अली अपने घर से गांव में ही दावत खाने जा रहे थे। तभी आबिद अली, नासिर, सोहिल अली व अज्ञात शख्स ने उन्हें रोक लिया और जान से मारने की नियत पर उन पर चार राउंड फायरिंग कर दी। उन्होंने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई। शौकत अली की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। तब से सभी आरोपी फरार थे। रविवार को पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर आबिद अली को अटरिया गांव के चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। फरार आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed