{"_id":"5f7393428ebc3e9b9e6c5b92","slug":"hindi-fortnight-winners-honored-bareilly-news-bly4215114103","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदी पखवाड़ा विजेताओं को किया गया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदी पखवाड़ा विजेताओं को किया गया सम्मानित
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : demo photo
आयकर विभाग ने 14 सितंबर से 28 सितंबर तक मनाया हिंदी पखवाड़ा
विज्ञापन
बरेली। आयकर विभाग ने 14 सितंबर से 28 सितंबर तक हिंदी पखवाड़ा के तहत कई कार्यक्रम कराए। मंगलवार को विजेताओं के नाम घोषित कर उन्हें पुरस्कृत किया गया।
सहायक निदेशक एनएन पांडेय ने बताया कि पखवाड़ा के तहत चार प्रतियोगिताएं कराई गईं। भाषण प्रतियोगिता में कनिष्ठ पासपोर्ट सहायक मिथुन कुमार, वरिष्ठ पासपोर्ट सहायक भागमल सिंह द्वितीय और वरिष्ठ पासपोर्ट सहायक खीम सिंह, डालचंद्र सिंह और प्रमोद कुमार को तृतीय पुरस्कार मिला। हिंदी पत्र लेखन प्रतियोगिता में कनिष्ठ पासपोर्ट सहायक आतिर अंसारी को प्रथम, सुमित कुमार को द्वितीय और वरिष्ठ पासपोर्ट सहायक लोकश कुमार गौतम को तृतीय पुरस्कार दिया गया। हिंदी अनुवाद प्रतियोगिता में वरिष्ठ पासपोर्ट सहायक कौशल सिंह को प्रथम और सहायक अधीक्षक धर्मवीर सिंह को द्वितीय पुरस्कार मिला। हिंदी काव्य पाठ प्रतियोगिता में सहायक पासपोर्ट अधिकारी दिव्य कुमार सिंह को प्रथम, सहायक अधीक्षक सुमन सक्सेना को द्वितीय और वरिष्ठ पासपोर्ट सहायक संजय कुमार पांडेय को तीसरा स्थान मिला।