{"_id":"5d40a2c88ebc3e6d1971b695","slug":"highway-bareilly-news-bly370597018","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिट्टी का बहाव रोकने को बन रही सीमेंट की ईंटों से दीवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिट्टी का बहाव रोकने को बन रही सीमेंट की ईंटों से दीवार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बारिश में लगातार बह रही मिट्टी से फरीदपुर बाईपास के धंसने का खतरा है। फ्लाईओवर की एप्रोच रोड पर गहरी दरारें पड़ चुकी हैं। मिट्टी को बहने से रोकने के लिए फ्लाईओवर के दोनों ओर सीमेंट की ईंटों से दीवार खड़ी की जा रही है।
फरीदपुर बाईपास की मिट्टी लगातार बह रही है। फ्लाईओवर के एप्रोच रोड के किनारे मिट्टी खिसकने और हॉटमिक्स की रोड टूटने से उस पर गुजरने वाले हैवी ट्रैफिक को भी खतरा बना हुआ है। कई जगहों पर बने खड्ड के आकार भी लगातार बढ़ रहे हैं। हाल में इंजीनियरों ने इस बाईपास का निरीक्षण किया था। तब उन्होंने इस पर चिंता जताई थी कि यही स्थिति रही तो फरीदपुर बाईपास को खतरा पैदा हो सकता है। बाईपास को बचाने के लिए फ्लाईओवर की बहती मिट्टी को रोकना जरूरी है। इसके लिए एनएचएआई की टीम फ्लाईओवर और एप्रोच रोड के दोनों तरफ मिट्टी रोकने के लिए सीमेंट की ईंटों से दीवार बना रही है।