{"_id":"65342f0d04d63575270532b6","slug":"high-tension-wire-hanging-in-the-field-fear-of-danger-bareilly-news-c-4-bly1005-272404-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: खेत में लटक रहा हाइटेंशन तार, खतरे की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: खेत में लटक रहा हाइटेंशन तार, खतरे की आशंका
विज्ञापन
बरेली। विभागीय स्तर पर समस्याओं का समाधान नहीं होने से फरियादी समाधान दिवस के चक्कर काट रहे हैं। शनिवार को खेतों में तार लटकने की कई समस्याएं पहुंची। प्रभारी अधिकारी ने बिजली निगम को जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए।
अटापट्टी जनूबी के चेतराम ने बताया कि कमुआ मकरुका में उनका खेत है। वहां दो खंभों के बीच की दूरी ज्यादा होने से तार नीचे लटक रहे हैं। बीच में एक और खंभा लगना जरूरी है। बिजली निगम को कई बार ज्ञापन देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। एडीएम सिटी सौरभ दुबे ने संबंधित एसडीई को मौके की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए।
हाफिजगंज भटपुरा जागीर की लतारानी ने ससुराल पक्ष के उत्पीड़न पर पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं होने का मामला उठाया। एडीएम सिटी ने एसपी ग्रामीण को जांच और कार्रवाई कर रिपोर्ट से अवगत कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन
जांच में पुष्टि फिर भी नहीं हटा रहे अवैध कब्जा
चक महमूद के साबिर ने बताया कि सुभाषनगर के सनईया धनसिंह में उनकी भूमि है। कुछ दबंग जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। शिकायतों पर कई बार पूर्व में जांच हुई तो उन्हीं के नाम जमीन मिली पर अब दबंग नल लगवाने का प्रयास कर रहे हैं। एडीएम सिटी ने तहसीलदार को जांच सौंपी है।