{"_id":"678ec1622721ca5e5505b5e5","slug":"high-tension-line-passing-over-houses-danger-of-accident-bareilly-news-c-4-1-bly1039-565455-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मकानों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन, हादसे का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मकानों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन, हादसे का खतरा
विज्ञापन
सकरस गांव के कुंवर सेन मौर्य और अन्य ग्रामीणों ने उनके गांव के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्टेज की हाईटेंशन लाइन को हटाने की मांग की। उन्होंने बताया कि गांव में इससे कई हादसे हो चुके हैं। हरदीप सिंह एडवोकेट ने बिजली विभाग द्वारा गांव में बिजली के बकाया के चलते कनेक्शन काट दिए हैं। किसान को गन्ना मूल्य भुगतान नहीं मिल रहा है। इधर, किसान संघर्ष समिति के राकेश गंगवाल ने केसर चीनी मिल से मौजूदा सत्र का लंबित चल रहा भुगतान दिलाने की मांग की। बीते दिनों किसानों पर दर्ज किए गए मुकदमे को वापस कराने की गुहार लगाई गई। एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव ने समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए हैं।
नदेली रोड के चौड़ीकरण में हो रही देरी
अनुराग गंगवार ने नदेली रोड के चौड़ीकरण, नवीन निर्माण के कार्य को जल्द करने की मांग की है। उन्होंने बताया है कि जब सड़क का बजट पास हो चुका है तो फिर इसके बनने में देरी क्यों हो रही है। इस पर पीडब्ल्यूडी विभाग के जेई ने बताया कि जल्द ही इस मार्ग का निर्माण शुरू हो रहा है। नगर पालिका के सभासदों ने सरकारी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन लगाने की मांग की है।
बालश्रम का वीडियो वायरल, जांच में निकले बेटे
बहेड़ी तहसील परिसर में आयोजित समाधान दिवस में एक विकलांग चाय विक्रेता अपने दो पुत्रों के साथ चाय बांट रहा था। इसी बीच किसी ने उसका वीडियो बनाकर वायरल कर बाल श्रम का आरोप लगा दिया। कुछ देर बाद ही वीडियो डिलीट कर दिया गया। चाय विक्रेता को जैसे ही वीडियो बनाने की जानकारी मिली तो वह अधिकारियों के पास पहुंचा और अपना पक्ष रखा और कहा कि उसके एक हाथ उपयोगी नहीं है। ऐसे में मदद के लिए दोनों बेटे आए थे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस वीडियो का बालश्रम से कोई लेना देना नहीं है। यह अफवाह उड़ाई गई। संवाद
विज्ञापन
-- -
61 शिकायतों में से किसी का समाधान नहीं
आंवला। एसडीएम नहने राम की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 61 शिकायतों में से एक भी शिकायत का समाधान न हो सका। ज्यादातर शिकायतें भूमि विवादों से संबंधित, राशनकार्ड में यूनिट बढ़ाने, ऑनलाइन करने के बाद भी राशन कार्ड न बन पाने व कई महीनों से विधवा, वृद्धावस्था पेंशन खाते में न आने की शिकायतें रहीं। वार्ड-10 से पालिका सदस्य सुनील यादव द्वारा दी गई शिकायत में कहा गया कि 15 जनवरी को पालिका की ओर से जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए थे। इसके लिए पालिका की ओर से पात्रों को टोकन बांटे गए थे। इसकी जिम्मेदारी सभी 25 पालिका सभासदों को भी दी गई थी, लेकिन अभी तक कंबल नहीं बंटवाए जा सके। संवाद