फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   high tension line in mini stadium

लौंगपुर के स्टेडियम में ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान ब्लॉक प्रशासन की लापरवाही आई सामने खिलाड़ियों की सुरक्षा को ताक में

Fri, 11 Mar 2022 01:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 01:53 AM IST
विज्ञापन
high tension line in mini stadium
फरीदपुर। लौंगपुर स्थित मिनी स्टेडियम में प्रशासन की तरफ से कराई गई ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में बड़ी लापरवाही सामने आई है। वहां हाईटेंशन लाइन के नीचे प्रतियोगिता हुई तो वॉलीबॉल तार में लगने से चिंगारी निकलने लगी। यह देखकर बच्चे घबरा गए। मगर आयोजकों ने इसके बाद भी खेल जारी रखा।
विज्ञापन

बता दें कि यह स्टेडियम हाईटेंशन लाइन के नीचे बना है, जिससे हर समय बच्चों पर खतरा मंडराता रहता है। बुधवार को स्टेडियम में वॉलीबॉल के मैच के दौरान बॉल उछलकर हाईटेंशन लाइन से टकरा गई। इससे चिंगारी निकलीं तो वहां अफरा-तफरी मच गई। प्रतियोगिता करा रहे ब्लॉक के कर्मचारियों ने बताया कि बिजली विभाग को सूचना देकर तत्काल हाईटेंशन लाइन की बिजली सप्लाई बंद करा दी गई। मगर, फरीदपुर क्षेत्र के विद्युत विभाग के जेई आलोक प्रजापति ने इस तरह की कोई सूचना मिलने या बिजली सप्लाई बंद करने से इनकार किया। इसके अलावा दौड़ में भी लापरवाही सामने आई। वहां खड़ी कंटीली घास को काटकर मिट्टी को जुतवा दिया लेकिन नुकीली जड़ें छोड़ दी गईं। जब बच्चे इन पर दौड़े तो कराह उठे। मगर आयोजकों ने इस पर भी कोई ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन के पास उड़ाया ड्रोन
लौंगपुर के स्टेडियम में खेलकूद प्रतियोगिता को रिकॉर्ड करने के लिए ब्लॉक प्रशासन की तरफ से चार हजार रुपये में किराये पर ड्रोन कैमरा मंगाया गया था। मगर उसे भी हाईटेंशन लाइन के नीचे और उसके आसपास उड़ते देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सौ मीटर दौड़ में तेज बहादुर अव्वल
100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में तेज बहादुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि हृदयेश कुमार दूसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर में अंकित अव्वल रहे। 400 मीटर दौड़ में दीपक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सोनाक्षी, 200 और 400 मीटर दौड़ में गायत्री प्रथम स्थान पर रहीं। लंबी कूद में सुमित को पहला स्थान प्राप्त हुआ। इससे पहले लौंगपुर की ग्राम प्रधान सुदामा तोमर ने खंड विकास अधिकारी चरण सिंह की उपस्थिति में फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। आयोजन में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अंकुर कुशवाहा, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक सिराजुल हसन, ग्राम पंचायत सचिव केपी सिंह का योगदान रहा।

वर्जन
ये प्रतियोगिताएं स्थानीय स्तर पर कराई गई थीं। इनका मकसद यही था कि जो भी खामियां हैं, वे सामने आ सकें। ऐसा हुआ भी है, अब उन्हें दूर कराया जाएगा। - चंद्रमोहन गर्ग, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed