Bareilly News: वाहन की टक्कर से कक्षा 10 के छात्र की मौत, दो साथी घायल; बाइक पर सवार थे तीनों
बरेली के शाही क्षेत्र में शुक्रवार रात हुए सड़क हादसे में हाईस्कूल के छात्र की मौत हो गई। उसके दो साथी घायल हो गए। तीनों एक ही बाइक से घर जा रहे थे। रास्ते में किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के शाही थाना क्षेत्र में किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार हाईस्कूल के छात्र की मौत हो गई। उसके दो साथी घायल हुए हैं। हादसा शुक्रवार रात गांव सेवा ज्वालापुर के समीप हुआ। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। किसी ने भी हेलमेट नहीं लगाया था।
जानकारी के मुताबिक शाही थाना क्षेत्र के सेवा ज्वालापुर गांव निवासी अरविंद पुत्र खूबकरन, वीरेंद्र पुत्र ओमपाल तथा नरेश पाल पुत्र नरोत्तम शुक्रवार की रात करीब दस बजे बाइक पर सवार होकर शाही कस्बा से वापस गांव जा रहे थे। सेवा ज्वालापुर चौराहे से करीब सौ मीटर पहले ही किसी अज्ञात वाहन से बाइक को टक्कर लग गई।
यह भी पढ़ें- बरेली में युवक की हत्या: आधी रात घर में घुसे बदमाशों ने लूट के विरोध में मारी गोली, पुलिस जांच में जुटी
टक्कर लगते ही बाइक पर बैठे तीनों युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों एवं आसपास के ग्रामीणों की मदद से घायलों को बरेली में अस्पताल ले जाया गया, वहां पर अरविंद की मौत हो गई। घायल वीरेंद्र और नरेश पाल का उपचार चल रहा है।
अरविंद दो भाई व दो बहनों में तीसरे नंबर का था। वह दसवीं का छात्र था। परिजनों ने बताया कि अरविंद पढ़ाई करने के साथ-साथ बरात व अन्य समारोह में वेटर के तौर पर काम कर परिवार का खर्च चलाने में सहयोग करता ता। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
सड़क हादसों में दो लोग घायल
शाही इलाके में ही दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओ में दो लोग घायल हो गए। नरखेडा गांव के रहने वाले देवी दास शुक्रवार की रात बाइक से वापस घर आ रहे थे। धनेटा शीशगढ़ मार्ग पर दुनका के नजदीक वाहन की लाइट की चकाचौंध में बाइक पेड़ से टकरा गई जिससे वह गंभीर घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। दूसरी घटना में इसी गांव के धर्मपाल रात करीब साढ़े नौ बजे घर वापस आ रहे थे। सामने से आ रही बरात की बग्घी से उनकी बाइक टकरा गई, जिससे धर्मपाल घायल हो गए।