{"_id":"5d38b3ee8ebc3e6cbf3f5060","slug":"helth-dengu-bareilly-news-bly3699102148","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमाल! यहां तो अफसरों के घरों में पनपता मिला डेंगू का लार्वा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमाल! यहां तो अफसरों के घरों में पनपता मिला डेंगू का लार्वा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। अगर जरा सी लापरवाही हुई तो घर में ही डेंगू का डंक लग सकता है, क्योंकि घरों में जमा पानी में डेंगू का मच्छर पनप रहा है। इसका खुलासा स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से की गई जांच में हुआ है। अफसरों के घरों के अलावा कोतवाली के कूलर और पीडब्ल्यूडी कार्यालय के बाहर रखे ड्रम में डेंगू का लार्वा मिला है। टीम ने लार्वा को साधारण बताते हुए कोतवाल और अधिशासी अभियंता को नोटिस जारी की है।
शासन के निर्देश पर जिले में संचारी रोग नियंत्रण पखवाड़ा के तहत लोगों को डेंगू, मलेरिया से बचाव को लेकर जागरूक करने के साथ एंटी लार्वा का छिड़काव किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अलावा अन्य विभाग के अफसर भी इसको लेकर गंभीर हैं। टीमें प्रतिदिन घरों में जाकर कूलर, नालियों में मच्छरों के लार्वा की जांच कर रहीं हैं। वहीं बुधवार को टीमों की जांच पड़ताल में कोतवाली के कूलर और पीडब्ल्यूडी कार्यालय के बाहर रखे ड्रम में डेंगू का लार्वा मिला है। इस पर कोतवाल के साथ ही अधिशासी अभियंता को सीएमओ ने नोटिस जारी किया है। ऑफिसर कॉलोनी में साफ-सफाई की नसीहत देने वाले अफसरों के घरों में बाल्टी में एकत्र पानी, कूलर में भरे हुए पानी, नालियों की स्थिति देखी। इसमें अधिकांश अफसरों के यहां डेंगू का लार्वा पनपता मिला।
घर में रखे पानी में ही पनपता है डेंगू-मलेरिया
सहायक जिला मलेरिया अधिकारी राजीव मौर्या ने बताया कि एडीज एजिप्टी मच्छर से डेंगू होता है। घर के अंदर रखी बाल्टी, कबाड़, कूलर आदि में रखे पानी में डेंगू का लार्वा हो जाता है। यहां तक कि डेंगू का लार्वा केवल 100 मिलीलीटर पानी में भी पैदा हो सकता है। वहीं मलेरिया मच्छर का लार्वा भी साफ पानी में पनपता है।
विज्ञापन
छात्र डेंगू की चपेट में
बीसलपुर। नगर पालिका परिषद के कार्यालय अधीक्षक गांव रसायाखानपुर निवासी अकरम खां का 14 वर्षीय पुत्र फरहान अकरम डेंगू की चपेट में आ गया है। उसे नगर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फरहान अकरम नगर के एक प्राइवेट कॉलेज में पढ़ता है। अकरम खां के अुनसार डॉक्टर ने उसके पुत्र को डेंगू पीड़ित बताया है। ब्यूरो